रियाद,12 अक्टूबर। सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें भयावह दृश्य दिख रहा है। सऊदी अरब के सरकारी टेलीविजन द्वारा जारी सीसीटीवी फुटेज में हमले के बाद मची अफरा-तफरी कैद हो गई है, जिसमें मिसाइल गिरने से पहले और बाद के दृश्य हैं। फुटेज में छत का कुछ हिस्सा भी गिरता हुआ दिखाई दे रहा है।
सूत्रों ने जो फुटेज जारी की है, वह हवाई अड्डे के 3 अलग-अलग कोनों की है।
इसमें जगह यात्री अपनी फ्लाइट में चढऩे का इंतजार करते दिख रहे हैं, तभी अचानक एक धमाका हुआ और तेज नारंगी रोशनी चमकी, जिससे कई लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
दूसरे वीडियो में चेक-इन के बाद का दृश्य है, जिसमें तेज धमाका होता दिख रहा है। हवाई अड्डे पर अधिकतर लोग उमराह के जुटे तीर्थयात्री थे।
यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा किए गए भीषण हमले में 13 लोग मारे गए हैं। इनमें एक भारतीय भी शामिल है, जो अपने परिवार के साथ मदीना जा रहे थे।
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि की है। हमले में 380 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। मृतक के शव को भारत लाने की तैयारी की जा रही है। भारत ने हमले की निंदा की है। इससे पहले भी हूती ने हवाई अड्डे पर 2 हमले किए थे।








