राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज, आकाशवाणी भवन में घुसने और हंगामे का आरोप

Join Us

नई दिल्ली ,07 अक्टूबर ,(आरएनएस)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ दिल्ली के संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत आकाशवाणी भवन की ओर से दी गई है। आरोप है कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत ढ्ढहृष्ठढ्ढ्र ब्लॉक के कई सांसद और अन्य लोग कथित तौर पर जबरन आकाशवाणी भवन के परिसर में दाखिल हुए और वहां प्रदर्शन के दौरान हंगामा किया। शिकायत में अज्ञात लोगों पर परिसर में तोडफ़ोड़ करने का आरोप भी लगाया गया है।
दरअसल,  ब्लॉक ने राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। सभी को आकाशवाणी भवन ले जाया गया, जहां देर रात तक प्रदर्शन और धरना चलता रहा।
आकाशवाणी भवन की ओर से आरोप लगाया गया है कि हिरासत के दौरान परिसर में काफी हंगामा हुआ, जिससे आकाशवाणी के कामकाज में बाधा पहुंची। इसी को लेकर भवन की ओर से दिल्ली पुलिस को शिकायत दी गई है।
पुलिस को दी गई शिकायत में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई सांसदों के नाम शामिल हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कई लोग जबरन आकाशवाणी भवन परिसर में दाखिल हुए और वहां अव्यवस्था पैदा की। कुछ अज्ञात लोगों पर परिसर में तोडफ़ोड़ करने का आरोप भी लगाया गया है। शिकायत में पुलिस से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।
प्रदर्शन के दौरान आकाशवाणी भवन की ओर से पुलिस कंट्रोल रूम को भी सूचना दी गई थी। इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य सांसद संसद मार्ग थाने पहुंचे। इसी दौरान आकाशवाणी भवन के अधिकारियों ने पुलिस को अपनी लिखित शिकायत सौंपी।
अब दिल्ली पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच करेगी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि परिसर में वास्तव में क्या हुआ, किन लोगों की भूमिका रही और क्या किसी तरह की तोडफ़ोड़ या सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाई गई। जांच के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर सकती है।

Previous articleकुएं से पानी की जगह निकलने लगा पेट्रोल जैसा ज्वलनशील तरल, आग लगाते ही भडक़ीं लपटें; ग्रामीणों के उड़े होश
Next articleपंजाब सीएम के ओएसडी राजबीर घुम्मन को सीबीआई ने भेजा समन, चंडीगढ़ ऑफिस में आज ही पेश होने को कहा