पंजाब सीएम के ओएसडी राजबीर घुम्मन को सीबीआई ने भेजा समन, चंडीगढ़ ऑफिस में आज ही पेश होने को कहा

Join Us

चंडीगढ़ ,07 अक्टूबर ,(आरएनएस)। सीबीआई ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन को समन जारी किया है। उन्हें आज ही चंडीगढ़ में सीबीआई ऑफिस पेश होने के लिए कहा गया है। जिसमें उनसे इस मामले में ईडी की तरफ से लगाए कैश फॉर ट्रांसफर-पोस्टिंग और सरकारी टेंडर में दखल देने जैसे आरोपों को लेकर पूछताछ की जाएगी।
इससे पहले मंगलवार को सीबीआई ने मुख्यमंत्री मान के चंडीगढ़ स्थित कैंप ऑफिस में रेड की थी। सीबीआई की टीमों ने चंडीगढ़ के अलावा मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और जालंधर में 8 जगहों पर जांच की। रेड के दौरान ईडी की टीमें अपने साथ लैपटॉप, मोबाइल और कुछ जरूरी दस्तावेज अपने साथ ले गई। ये रेड रात 11 बजे तक चली।
यह कार्रवाई पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद की गई। ईडी ने सीएम आफिस में ट्रांसफर-पोस्टिंग और करप्शन के आरोप लगाए थे। ईडी ने सीएम के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन को मुख्य आरोपी बनाया था पर पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर नहीं दर्ज की।

Previous articleराहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज, आकाशवाणी भवन में घुसने और हंगामे का आरोप
Next articleतरनतारन के गांव में 2 युवकों की लाश मिलने से हडक़ंप, तेजधार हथियार से उतारा मौत के घाट; पुलिस जांच में जुटी