अपने देश के झंडे वाले जहाजों पर हमले से नाराज भारत, कहा- नाविकों की सुरक्षा सर्वोपरि

Join Us

नई दिल्ली (आरएनएस)। होर्मुज स्ट्रेरट में हाल में हुए हमलों को लेकर भारत ने अपनी चिंता दोहराई है। भारत सरकार ने कहा कि वह वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करती है। नई दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में एमईए प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि इन हमलों में भारतीय नाविकों की जान गई है और कुछ घायल भी हुए हैं। कुछ हमले भारतीय झंडे वाले जहाजों पर भी हुए हैं। भारत ने इन घटनाओं की निंदा करते हुए क्षेत्र में जल्द शांति बहाल करने के लिए बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपील की है। मंत्रालय ने बताया कि भारत का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर जहाजों की आवाजाही की स्वतंत्रता बहाल की जानी चाहिए। हाल ही में हुए एक अन्य हमले पर भी भारत ने बयान जारी किया था और इस मामले में कई पक्षों के संपर्क में है।
सरकार ने कहा कि समुद्री समुदाय की सुरक्षा और भलाई भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भारत दुनिया के सबसे बड़े समुद्री कर्मी (सीफेयरर) समुदायों में से एक है और उसकी संख्या दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी मानी जाती है।
बुधवार को ही बाब-अल-मंदेब स्ट्रे ट के पास मालवाहक जहाज अल-फतेह के डूबने के बाद दो भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है।
बुधवार को ही लाइबेरिया के झंडे वाले कच्चे तेल के टैंकर एमटी नेविग-8 मेसी पर फारस की खाड़ी में होर्मुज स्ट्रे ट के पास पहुंचते समय एक प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया। गनीमत रही कि जहाज पर सवार तीन भारतीय नाविकों समेत पूरा चालक दल सुरक्षित है। घटना के बाद भारतीय अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि यह हमला 18 नवंबर को हुआ।
उन्होंने बताया कि जहाज पर मौजूद तीनों भारतीय नागरिक और अन्य सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, एक भारतीय अधिकारी को प्राथमिक उपचार और चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया।

Previous articleदेवउठनी एकादशी पर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, दर्शन होते ही जयघोष से गूंज उठा मंदिर परिसर
Next article‘कांग्रेस सत्ता में होती तो भारत का पीएम भी इस टेबल पर होता’; राहुल गांधी ने शेयर की ट्रंप-शी-पुतिन की फोटो