राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर भोपाल में जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने निर्वाचन भवन के बाहर दिया धरना

Join Us

भोपाल(आरएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेता और सांसद राहुल गांधी की पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासी पारा अचानक चढ़ गया। दिल्ली में हुई इस कार्रवाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य स्तर पर आक्रामक रुख अपनाते हुए भोपाल में पुरजोर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय स्तर पर घटित इस राजनीतिक घटनाक्रम के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व ने राजधानी में तत्काल विरोध प्रदर्शन का मोर्चा संभाला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की अगुआई में पार्टी का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल सडक़ों पर उतरा।

 

Previous article22 साल पुराने विधायी विशेषाधिकार मामले को सुप्रीम कोर्ट ने किया समाप्त
Next articleखड़े ट्रक-ट्रेलर से बोलेरो की भीषण टक्कर, सात की मौत, सभी काम के सिलसिले में जा रहे थे