दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडी गठबंधन ने किया प्रदर्शन

Join Us

हिरासत में लेकर छोड़े गए राहुल और प्रियंका गांधी
नई दिल्ली (ए.)। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत तमाम कांग्रेस सांसदों को हिरासत में ले लिया। दरअसल इंडी गठबंधन के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में आकाशवाणी भवन पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इसी प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने ये सख्त एक्शन लिया। इसके बाद आकाशवाणी भवन को खाली करवा दिया गया।हालांकि बाद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को कुछ देर हिरासत में रखकर छोड़ दिया गया।
कौन-कौन हिरासत में लिया गया?
दिल्ली पुलिस ने मौके पर राहुल के साथ मौजूद सभी नेताओं को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए नेताओं में केसी वेणुगोपाल, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस का कहना है कि कांग्रेस नेताओं को सुरक्षा कारणों से मौके से हटाया गया है।गांधी को जिस वक्त हिरासत में लिया गया, उस समय राहुल की सिक्योरिटी और पुलिस में झड़प भी हुई। हालांकि आकाशवाणी भवन में काफी संख्या में पुलिसबल मौजूद था और मौके पर टेम्पो ट्रैवलर लाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

Previous articleभारत में सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री 31.8 प्रतिशत बढक़र रिकॉर्ड 25 लाख इकाई के पार: फाडा
Next article22 साल पुराने विधायी विशेषाधिकार मामले को सुप्रीम कोर्ट ने किया समाप्त