नई दिल्ली ,06 अक्टूबर ,। त्योहारी मांग और कम आधार के चलते सितंबर में घरेलू ऑटोमोबाइल रिटेल बिक्री सालाना आधार पर 31.82 प्रतिशत बढक़र रिकॉर्ड 25,36,920 इकाई हो गई। यह जानकारी उद्योग संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों में दी गई।
आंकड़ों के अनुसार, अगस्त की तुलना में सितंबर में रिटेल बिक्री 4.69 प्रतिशत बढ़ी। हालांकि, सितंबर उद्योग के लिए अब तक का सबसे अच्छा महीना रहा।
फाडा ने कहा कि सालाना आधार पर हुई इस तेज वृद्धि को कम आधार के नजरिए से देखा जाना चाहिए, क्योंकि सितंबर 2025 में जीएसटी 2.0 लागू होने से पहले खरीदारी टालने के कारण बिक्री प्रभावित हुई थी।
इसके अलावा, छह में से पांच वाहन श्रेणियों में उद्योग ने अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन दर्ज किया। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में भी रिटेल बिक्री रिकॉर्ड 1,55,12,319 इकाई रही, जो सालाना आधार पर 20.77 प्रतिशत अधिक है।
श्रेणीवार देखें तो दोपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 33.08 प्रतिशत बढक़र 17,90,188 इकाई हो गई, जबकि यात्री वाहनों की बिक्री 32.10 प्रतिशत बढक़र 4,27,213 इकाई रही।
वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 37.62 प्रतिशत बढक़र 1,03,557 इकाई हो गई। सितंबर में पहली बार इस सेगमेंट की बिक्री एक लाख इकाई के आंकड़े को पार कर गई।
तिपहिया वाहनों की बिक्री 22.25 प्रतिशत बढक़र 1,32,570 इकाई रही, जबकि ट्रैक्टरों की बिक्री 13.75 प्रतिशत बढक़र 76,906 इकाई हो गई।
निर्माण उपकरणों की बिक्री 38 प्रतिशत बढक़र 6,486 इकाई हो गई।
फाडा के अध्यक्ष साई गिरिधर ने कहा, सितंबर 2026 भारतीय ऑटो रिटेल के इतिहास का सबसे अच्छा सितंबर रहा।
उन्होंने कहा कि अधिक महत्वपूर्ण संकेतकों में पहली छमाही की रिकॉर्ड बिक्री, महीने-दर-महीने 4.69 प्रति…
[21:15, 10/6/2026] Rajesh Jii: ‘कॉमरेड कल्याण’ 9 अक्टूबर को होगी रिलीज, विद्रोही अंदाज में नजर आएंगे श्री विष्णु
अभिनेता श्री विष्णु को मनोरंजन जगत में अपनी अलग शैली और हास्य से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए जाना जाता है। अब वह एक नई फिल्म ‘कॉमरेड कल्याण’ के साथ दर्शकों के बीच आने की तैयारी में हैं। जानकीराम मारेल्ला के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग तेजी से चल रही है। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है और हाल ही में जारी किए गए गीत ‘एथारा एथु’ ने इस उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
फिल्म के निर्माताओं ने अब इसकी प्रदर्शन तिथि की आधिकारिक घोषणा कर दी है। ‘कॉमरेड कल्याण’ 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। घोषणा के साथ ही निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है। पोस्टर में श्री विष्णु हाथ में लाल झंडा लिए विद्रोही अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके इस रूप को देखकर फिल्म की कहानी और उनके किरदार को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है।
फिल्म में अभिनेत्री मालविका मोहनन मुख्य महिला भूमिका में हैं। इसके अलावा राधिका सरथकुमार, शाइन टॉम चाको और उपेंद्र लिमये भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी वर्ष 1990 के दशक में आंध्र प्रदेश और ओडिशा की सीमा से जुड़े इलाके की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई गई है। ऐसे में फिल्म में उस दौर के सामाजिक और राजनीतिक माहौल की झलक भी देखने को मिल सकती है।
‘कॉमरेड कल्याण’ का निर्माण वेंकटा कृष्णा करनाती और सीता करनाती ने किया है, जबकि फिल्म को कोना वेंकट ने प्रस्तुत किया है। निर्देशक जानकीराम मारेल्ला के निर्देशन में तैयार हो रही इस फिल्म को लेकर निर्माताओं ने इसे मनोरंजन के साथ एक अलग पृष्ठभूमि वाली कहानी के रूप में पेश करने की तैयारी की है। अब 9 अक्टूबर को फिल्म के सिनेमाघरों में पहुंचने के साथ यह देखना दिलचस्प होगा कि श्री विष्णु का विद्रोही अंदाज दर्शकों को कितना पसंद आता है।







