विश्व शिक्षक दिवस पर “पूर्व कुलपति प्रो. एच. एन. मिश्रा उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार 2026” से शिक्षक सम्मानित

Join Us

 कानपुर, (धनंजय त्रिवेदी)। विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर दिनांक 05.10.2026 को ‘द इंटरनेशनल सेंटर, कानपुर (सोसाइटी)’ द्वारा पूर्व कुलपति प्रो. एच. एन. मिश्रा उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। सोसायटी के चेयरमैन सुष्मित मिश्रा (एडवोकेट) एवं श्रीमती पल्लवी मिश्रा (सदस्य, प्रबंध समिति) के सहयोग से विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, अध्यापक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, प्रबंधन शिक्षा, कृषि शिक्षा, विधि शिक्षा आदि विभिन्न क्षेत्रों के शिक्षकों को पूर्व कुलपति प्रो. एच. एन. मिश्रा उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गुणवंत सिंह कोठारी (अखिल भारतीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), प्रो0 वी0 के0 कटियार (प्राचार्य, ब्रह्मावर्त पी0 जी0 कॉलेज कानपुर), डॉ. उमेश पालीवाल (निदेशक, पालीवाल डायग्नोस्टिक्स प्रा0लि0), सुश्री शोभा दास (डायरेक्टर, श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर), नरेंद्र शर्मा (निदेशक, तिरंगा अगरबत्ती), सेठ मुरालीलाल अग्रवाल (वरिष्ठ समाजसेवी, कानपुर), श्रीमती शेफाली राज (उद्यमी और वरिष्ठ समाजसेवक) तथा सुश्री दीपिका अग्रवाल (प्रोग्राम मैनेजर, छात्र प्लेसमेंट कार्यालय, ढ्ढढ्ढञ्ज कानपुर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम्, सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। अतिथियों के स्वागत अध्यक्ष का कार्य शैलेन्द्र द्विवेदी (प्रदेश संयोजक, उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ) एवं व्यवस्थापक की भूमिका कृष्णकान्त दीक्षित (प्रदेश संयोजक, नमामि गंगे) द्वारा निर्वहन की गई। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. संदीप कुमार श्रीवास तथा संचालन नीरज कुमार चौधरी ने किया। श्रीमती सुमालिका प्रभात ने महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 मनोज कुमार प्रजापति और संस्था परिवार की ओर से समस्त अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रगान एवं जलपान के साथ समारोह का समापन हुआ।

Previous articleआकाश आनंद की बसपा में वापसी, मायावती ने बड़े भतीजे को फिर बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर