नई दिल्ली ,06 अक्टूबर ,(आरएनएस)। देश में आज 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मतदान के बाद 9 अक्टूबर को मतगणना होगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम तथा केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी की थट्टानचावडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इसके अलावा असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी आज मतदान जारी है।
तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पहली बड़ी राजनीतिक परीक्षा
तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों पर होने वाला उपचुनाव अभिनेता विजय और उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (ञ्जङ्क्य) के लिए बड़ी राजनीतिक परीक्षा माना जा रहा है। करीब दो साल पहले गठित हुई ञ्जङ्क्य ने अपने पहले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर राजनीतिक इतिहास रचा था।
मदुरंतकम सीट विधायक मरगथम कुमारवेल और धारापुरम सीट पी. सत्यभामा के इस्तीफा देकर ञ्जङ्क्य में शामिल होने के बाद खाली हुई थी। ञ्जङ्क्य ने उपचुनाव में दोनों नेताओं को ही अपना उम्मीदवार बनाया है। मदुरंतकम में 27 और धारापुरम में 30 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
इन दोनों सीटों पर और ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं। ऐसे में के लिए इन सीटों पर जीत हासिल करना बड़ी चुनौती है और नतीजे पार्टी के राजनीतिक प्रभाव का अहम संकेत देंगे।
नंदीग्राम में ममता बनर्जी की साख दांव पर
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हो रहा है। नंदीग्राम सीट सुवेंदु अधिकारी के विधायक पद से इस्तीफा देकर मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई थी। सुवेंदु अधिकारी ने अप्रैल 2026 में भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को हराया था और नंदीग्राम सीट भी जीती थी, लेकिन बाद में उन्होंने नंदीग्राम सीट छोड़ दी।
क्चछ्वक्क ने नंदीग्राम से हसीरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है। वहीं ञ्जरूष्ट ने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन दिया है। ञ्जरूष्ट के विरोधी गुट ने मोहम्मद एतेशामुल हक और ष्टक्कढ्ढ ने शांतिगोपाल गिरी को चुनाव मैदान में उतारा है।
रेजीनगर सीट हुमायूं कबीर के ञ्जरूष्ट से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। उन्होंने अपने बेटे गुलाम नबी आजाद को अपनी पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी के टिकट पर मैदान में उतारा है। क्चछ्वक्क ने सखराव सरकार और ष्टक्कढ्ढ(रू) ने सैयद असद अली को उम्मीदवार बनाया है। ञ्जरूष्ट के दोनों गुटों ने भी रेजीनगर से अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
नगांव में कांग्रेस-क्चछ्वक्क-्र के बीच मुकाबला
असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। यह सीट कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। वे अप्रैल 2026 में क्चछ्वक्क में शामिल हो गए थे।
कांग्रेस ने पूर्व विधायक सिबामनी बोरा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि क्चछ्वक्क ने देवाशीष शर्मा को टिकट दिया है। ्रढ्ढष्ठस्न अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल भी खुद चुनाव मैदान में हैं।
2019 और 2024 में इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार जीत दर्ज कर चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस ने सीट बरकरार रखने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं क्चछ्वक्क और ्रढ्ढष्ठस्न की मजबूत चुनौती के कारण नगांव में मुकाबला कांटे का माना जा रहा है।
पुडुचेरी में रंगासामी सरकार की भी परीक्षा
केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी की थट्टानचावडी विधानसभा सीट पर हो रहा उपचुनाव मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के नेतृत्व वाली हृष्ठ्र सरकार के लिए भी अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री रंगासामी ने अप्रैल 2026 में हुए विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर जीत दर्ज की थी और मुख्यमंत्री बनने के लिए थट्टानचावडी सीट छोड़ दी थी।
ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस ने इस सीट से अशोक आनंद को उम्मीदवार बनाया है। वहीं ष्ठरू्य-कांग्रेस गठबंधन की ओर से ई. विनायगम और के. सेतु सेल्वम चुनाव मैदान में हैं। अब इन सभी सीटों पर हो रहे मतदान के बाद 9 अक्टूबर को आने वाले नतीजे कई दलों और नेताओं के लिए राजनीतिक ताकत का नया आकलन पेश करेंगे।








