नई दिल्ली,(आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला 60 किलोग्राम सांडा स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर भारतीय खिलाड़ी नाओरेम रोशिबिना देवी को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लगातार तीन एशियाई खेलों में पदक जीतना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि रोशिबिना देवी की निरंतरता, साहस और दृढ़ संकल्प वास्तव में सराहनीय हैं।प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा की गई पोस्ट में नाओरेम रोशिबिना देवी को महिला 60 किलोग्राम सांडा स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई दी गई। पोस्ट में कहा गया कि लगातार तीन एशियाई खेलों में पदक जीतना उल्लेखनीय उपलब्धि है और उनकी निरंतरता, साहस तथा दृढ़ संकल्प सराहनीय हैं।
प्रधानमंत्री ने रोशिबिना देवी को उनके भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
00








