समुद्री लुटेरों ने अगवा किए 2 कमर्शियल जहाज, 22 भारतीय बंधक; सुरक्षा एजेंसियों में हडक़ंप

Join Us

नई दिल्ली (ए.)। समंदर के रास्तों पर एक बार फिर समुद्री लुटेरों का खौफ मंडराने लगा है। यमन और सोमालिया के समुद्री तटों के पास से एक बेहद चौंकाने वाली और चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां हथियारों से लैस समुद्री लुटेरों ने दो अलग-अलग वारदातों में दो बड़े कमर्शियल जहाजों को हाईजैक कर लिया है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि अगवा किए गए इन दोनों जहाजों पर कुल 22 भारतीय नागरिक सवार हैं, जिसके बाद से ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की धडक़नें तेज हो गई हैं। यमन के पास तेल टैंकर ‘एमटी सिबु 1’ पर लुटेरों का कब्जाशिपिंग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को इस खौफनाक वारदात की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पहली घटना 20 अगस्त को अदन की खाड़ी में घटी। यमन के तट से करीब 30 समुद्री मील की दूरी पर हथियारों से लैस खतरनाक लुटेरों ने इरिट्रिया के झंडे वाले तेल उत्पाद टैंकर ‘एमटी सिबु 1’ (रूञ्ज स्द्बड्ढह्व 1) पर अचानक धावा बोल दिया और उसे अपने कब्जे में ले लिया।

इस बड़े जहाज पर कुल 20 क्रू मेंबर सवार हैं, जिनमें से 16 भारतीय नागरिक हैं।

सोमालिया के तट पर कार्गो शिप हाईजैक, 6 भारतीय सवार
समुद्री लुटेरों का आतंक सिर्फ यमन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अधिकारी के मुताबिक, यमन की घटना से ठीक तीन दिन पहले 17 अगस्त को सोमालिया के पुंटलैंड तट के पास भी हाईजैक की एक और घटना सामने आई थी। यहां कैमरून के झंडे वाले एक मालवाहक (कार्गो) जहाज को लुटेरों ने अपना शिकार बनाया। इस कार्गो शिप पर कुल 10 क्रू मेंबर मौजूद हैं, जिनमें 6 भारतीय नागरिक शामिल हैं। बैक-टू-बैक हुई इन दो बड़ी वारदातों ने समुद्री सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

फिलहाल सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित
दो जहाजों के हाईजैक होने और 22 भारतीयों के लुटेरों के कब्जे में होने की खबर से भारी हडक़ंप मच गया था। हालांकि, इसी बीच अधिकारियों ने एक बड़ी राहत देने वाली जानकारी भी दी है। लेटेस्ट खुफिया और आधिकारिक अपडेट के अनुसार, अगवा किए गए जहाजों पर बंधक बने सभी भारतीय क्रू मेंबर्स फिलहाल पूरी तरह से सुरक्षित हैं। प्रशासन, नौसेना और संबंधित अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां हालात पर पैनी नजर बनाए हुए हैं और मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के प्रयास जारी हैं।

Previous articleबिना वकालत के अनुभव के भी बन सकेंगे सिविल जज! सुप्रीम कोर्ट ने दी 2027 तक बड़ी राहत
Next articleसुप्रीम कोर्ट ने सुखबीर सिंह बादल की याचिका खारिज की, आपराधिक मानहानि की कार्यवाही पर रोक से इनकार