अमरनाथ यात्रा खराब मौसम के चलते रुकी, जम्मू से रवाना नहीं हुआ नया जत्था

Join Us

श्रीनगर (आरएनएस)। अमरनाथ यात्रा को आज से अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है। लगातार बिगड़ते मौसम और अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की चेतावनी के चलते ये फैसला लिया गया है। आज भगवती नगर बेस कैंप से श्रद्धालुओं के नए जत्थे को कश्मीर घाटी के लिए रवाना नहीं किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 11 अगस्त तक जम्मू में तेज बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की आशंका जताई है।अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, जो कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोडऩे वाली सभी मौसम में खुली रहने वाली इकलौती सडक़ है।
उसकी स्थिति और मौसम के मिजाज को देखकर ही आगे के जत्थों को हरी झंडी दी जाएगी।
आईएमडी ने बताया कि 11 अगस्त तक जम्मू के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अचानक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा भी है।
इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी और अब तक 4.75 लाख से ज्यादा लोग पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। 57 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर संपन्न होगी।
इससे पहले 5 अगस्त को धारा 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर एहतियात के तौर पर यात्रा को एक दिन के लिए रोका गया था।

Previous articleभारत दुनिया में दूसरा सबसे प्रदूषित देश; राज्यों में गोवा सबसे साफ, पश्चिम बंगाल गंदा
Next articleअगर केंद्र सरकार सही है तो छात्रों के आंदोलन पर संसद में बहस कराए: खरगे