10 लाख का हीरा चुरा ले गया चूहा

Join Us

तुमकुरु/कर्नाटक (आरएनएस)। कर्नाटक के तुमकुरु से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. यहां एक ज्वेलरी शॉप से करीब 10 लाख रुपये के हीरे और सोने के गहने रातोंरात गायब हो गए. शुरुआत में दुकान मालिक को लगा कि किसी चोर ने वारदात को अंजाम दिया है, लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो असली ‘चोर’ को देखकर सभी दंग रह गए. फुटेज में एक चूहा गहनों को घसीटकर ले जाता हुआ दिखाई दिया.यह घटना तुमकुरु शहर के कैलटेक्स सर्किल के पास स्थित विश्वास ज्वेलरी शॉप की है. अगले दिन जब कर्मचारी दुकान पहुंचे तो करीब 50 ग्राम वजन के कई कीमती गहने गायब थे. इनमें हीरे जड़ी अंगूठियां, सोने के हार और अन्य आभूषण शामिल थे, जिनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई.हैरानी की बात यह थी कि दुकान का शटर पूरी तरह सुरक्षित था और जबरन घुसने या चोरी के कोई निशान नहीं मिले। ऐसे में कर्मचारियों ने पुलिस में शिकायत करने से पहले दुकान के कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली. फुटेज में जो दिखा, उसने सभी को चौंका दिया. वीडियो में एक चूहा एक-एक कर हीरे और सोने के गहनों को अपने मुंह से घसीटते हुए ले जाता नजर आया. चूहा बड़ी सफाई से गहनों को दुकान के एक कोने की ओर ले गया और वहां से गायब हो गया.

 

Previous articleमप्र में मानसून के तीन मजबूत सिस्टम सक्रिय, आज 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Next articleसंग्रहालय निर्माण में पुरानी निर्माण पद्धति और गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव