शादी के बाद पता चला पत्नी किन्नर है, पति का दावा- अलग होने के लिए मांग रही 6 लाख रुपये

Join Us

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी किन्नर है। पीडि़त का यह भी आरोप है कि पत्नी और उसके परिजन उससे अलग होने के बदले छह लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के फिरदौस नगर का है। इंद्रेश कुमार नामक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद उसे पत्नी के बारे में जानकारी मिली। उसने इस संबंध में ससुराल पक्ष से बात की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इंद्रेश का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर पत्नी आत्महत्या की धमकी देती है, जिससे वह मानसिक तनाव में है। इंद्रेश के अनुसार यह उसकी दूसरी शादी है। उसने बताया कि पहली पत्नी की कोरोना महामारी के दौरान मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं, जिनकी परवरिश में कठिनाइयों के कारण उसने दूसरी शादी करने का फैसला किया।

उसके अनुसार, वर्ष 2024 में उसके फूफा ने फरीदाबाद में उसकी दूसरी शादी कराई थी। शादी का पूरा खर्च उन्होंने उठाया और बिचौलिए को करीब डेढ़ लाख रुपये भी दिए। इंद्रेश का दावा है कि शादी के बाद उसे पत्नी के बारे में संदेह हुआ। उसने कई बार मेडिकल जांच कराने के लिए कहा, लेकिन पत्नी तैयार नहीं हुई। बाद में तबीयत खराब होने पर उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां उसे पत्नी के किन्नर होने की जानकारी मिलने का दावा किया गया। इंद्रेश का आरोप है कि अब ससुराल पक्ष उससे छह लाख रुपये की मांग कर रहा है और कह रहा है कि रकम देने पर ही उसका पीछा छोड़ा जाएगा। इस बीच, विवाद के दौरान महिला के आक्रामक व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वहीं, महिला के साथ कथित मारपीट का एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि, इन दोनों वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

Previous articleकांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग की आलोचना की
Next articleट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच आज, शंभू बॉर्डर पर जबरदस्त बैरिकेडिंग, छ्वष्टक्च और क्रेन भी तैनात