राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अविनाश के घर से मिले ‘रामराज्य कोष’ लिखे बक्से पर काशी के भास्कर का दावा, स्ढ्ढञ्ज की जांच तेज

Join Us

राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण में जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है। वैसे-वैसे नए नए खुलासे सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपित अविनाश के कौशलपुरी स्थित योग केंद्र से पुलिस ने ‘रामराज्य कोष’ लिखा एक बक्सा बरामद किया है, जिस पर पेटीएम क्यूआर कोड लगा है।
इस बरामदगी के बाद वाराणसी के चितईपुर निवासी भास्कर सिंह ने दावा किया है कि यह संस्था उनकी है और बक्सा उन्होंने ही वहां रखा था। उन्होंने बताया कि इसका खाता अयोध्या के यूको बैंक में है। खाता सक्रिय है लेकिन उस पर लगा क्यूआर कोड पुराना व निष्क्रिय है। पुलिस इस बिंदु प
र भी जांच कर रही है।
उधर, फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ता गुरुवार को दोपहर 12 बजे रामजन्मभूमि थाने में तहरीर देने का निर्णय लिया। अधिवक्ता इस मामले में अब तक जांच से दूर रखे गए ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय, सदस्य डा. अनिल मिश्र व व्यवस्थापक गोपाल राव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग करेंगे।

Previous articleबम-बम भोले’ के जयकारों के बीच अमरनाथ यात्रा शुरू : पहला जत्था रवाना, 28 अगस्त तक होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन
Next articleहैदराबाद के होटलों में मटन बताकर बीफ करते थे सप्लाई, पुलिस ने दो लोगों को दबोचा