बम-बम भोले’ के जयकारों के बीच अमरनाथ यात्रा शुरू : पहला जत्था रवाना, 28 अगस्त तक होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

Join Us

पवित्र अमरनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ गुरुवार को ‘बम-बम भोले’ के गगनभेदी जयकारों के बीच हो गया। जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं का पहला जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए रवाना किया।
57 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 3 जुलाई से पहलगाम और बालटाल, दोनों मार्गों से संचालित होगी और 28 अगस्त (रक्षाबंधन) को संपन्न होगी।पहले जत्थे में केवल उन्हीं श्रद्धालुओं को शामिल किया गया, जिन्होंने पहले से पंजीकरण कराया था, क्रस्नढ्ढष्ठ कार्ड प्राप्त किया था और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की थी।
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक करीब चार लाख श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, चिकित्सा, परिवहन, आवास, संचार और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले ही पूरी कर ली हैं, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को बेस कैंप का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं, ठहरने की व्यवस्था, बिजली-पानी की उपलब्धता, हेल्प डेस्क और अन्य इंतजामों का विस्तृत जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उधर, देश की अन्य प्रमुख धार्मिक यात्राओं में भी श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना हुआ है। चारधाम यात्रा में 1 जुलाई तक बद्रीनाथ धाम में 14.5 लाख और केदारनाथ धाम में 13.75 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

Previous articleदिल्ली में बड़ा आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त : ढ्ढस्ढ्ढ समर्थित 4 आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान के इशारे पर दहशत फैलाने की थी साजिश
Next articleराम मंदिर चढ़ावा चोरी: अविनाश के घर से मिले ‘रामराज्य कोष’ लिखे बक्से पर काशी के भास्कर का दावा, स्ढ्ढञ्ज की जांच तेज