हैदराबाद के होटलों में मटन बताकर बीफ करते थे सप्लाई, पुलिस ने दो लोगों को दबोचा

Join Us

हैदराबाद की क्राइम टीम, सेंट्रल क्राइम स्टेशन  और फूड एडल्ट्रेशन सर्विलांस टीम  ने मंगलवार को कई होटलों में मटन बताकर बीफ सप्लाई करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान मल्लेपल्ली में उस्मान मीट शॉप के मालिक मोहम्मद उस्मान और अयान बीफ शॉप के कर्मचारी मोहम्मद जहांगीर पाशा के तौर पर हुई है। हैदराबाद पुलिस के मुताबिक, ये दोनों होटलों में मटन बताकर बीफ सप्लाई कर रहे थे।
अधिकारियों ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान 50 किलो मीट जब्त किया गया, जिसमें बीफ मिला हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को हबीब नगर पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।

Previous articleराम मंदिर चढ़ावा चोरी: अविनाश के घर से मिले ‘रामराज्य कोष’ लिखे बक्से पर काशी के भास्कर का दावा, स्ढ्ढञ्ज की जांच तेज
Next articleव्हाट्सऐप के यूजऱनेम फ़ीचर पर सरकार सख्त : मेटा को नोटिस जारी कर 3 दिन में मांगा जवाब, परामर्श तक भारत में रोक लगाने के निर्देश