राम मंदिर दान गबन मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्रस्ट पर बड़ा आरोप लगाया है. शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि यहां इतना बड़ा घोटाला हो गया है, भगवान राम के चढ़ावे की चोरी हो गई, सोने चांदी के आभूषण सब चोरी हो गए. हमने भगवान से प्रार्थना की है कि जिन लोगों ने इस तरह का महापाप किया है उन्हें भगवान कठोर से कठोर दंड दें. एफआईआर सिर्फ एक दिखावा है. आठ छोटे-छोटे कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है. इसके तार बहुत ऊपर से जुड़े हुए हैं. बड़े लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है. छोटे लोगों के सर पर ठीकरा फोड़ा जा रहा है.
अरविंद केजरीवाल ने सुबह 11:00 बजे रामलला का दर्शन पूजन किया. इसके पूर्व अयोध्या पहुंचने के दौरान कुछ हिंदू संगठन और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा अरविंद केजरीवाल के का विरोध किया जा रहा है, जिसको देखते हुए पुलिस ने क्रॉसिंग 11 से राम मंदिर परिसर में प्रवेश न करा कर क्रॉसिंग दो से प्रवेश करया. इस दौरान उनके साथ सांसद संजय सिंह सहित कई विधायक भी शामिल रहे.
राम मंदिर में दर्शन करने के बाद सीधे हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे, जहां बजरंगबली के दरबार में हाजरी लगाई. उसके बाद परिसर में ही बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया. वहीं अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि विवाद के हिंदू पक्षकार रहे महंत धर्मदास से भी मुलाकात की और गबन मुद्दे पर चर्चा भी की.








