मानसून मध्यप्रदेश पहुंचा, 9 दिन लेट एंट्री

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। मध्य प्रदेश-गुजरात में बुधवार को 9 दिन की देरी से मानसून की एंट्री हुई। दोनों राज्यों में मानसून आने की सामान्य तारीख 15 जून रहती है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून अगले 4 दिन में पूरे मध्य प्रदेश को कवर कर सकता है। इसी के साथ मानसून ने अब देश के 22 राज्यों को कवर कर दिया है। 5 जुलाई तक बाकी राज्यों को कवर कर सकता है।
वहीं, मंगलवार को मुंबई में 13 दिन की देरी से मानसून की एंट्री हुई थी। इसके बाद से मुंबई में तेज बारिश जारी है। मंगलवार सुबह 8 बजे से बुधवार सुबह 7 बजे तक मलवणी फायर स्टेशन में 334एमएम और एफ/साउथ वार्ड में 328 एमएम बारिश हुई। 27 इलाकों में 200एमएम से 300एमएम के बीच बारिश हुई।
मुंबई में अंधेरी सब-वे में पानी भर गया। इसे अस्थाई रूप से बंद किया गया है। विक्रोली वेस्ट में रिहायशी इमारत के पास बनी रिटेनिंग वॉल गिर गई। कई इलाकों में पेड़ उखड़े, जिसकी चपेट में आने से कई वाहनों को नुकसान पहुंचा।
इधर, अरुणाचल प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से तेज बारिश जारी है। आज सुबह कीयी पन्योर जिले में याजाली सर्किल के नीपको प्रोजेक्ट कॉलोनी में बाढ़ आ गई। घटना में 3 लोग लापता हुए हैं। 18 से ज्याद घरों को नुकसान पहुंचा है। कई निचले इलाकों में पानी भर गया है।मौसम विभाग की शेयर की गई इमेज के मुताबिक आधे से ज्यादा देश मानसून ने कवर कर लिया है।मौसम विभाग की शेयर की गई इमेज के मुताबिक आधे से ज्यादा देश मानसून ने कवर कर लिया है।देश के 6 राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में प्री-मानसून बारिश जारी है। मंगलवार को बिहार में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हुई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों में आगे बढ़ गया है। अगले 2-3 दिनों में उत्तर प्रदेश में पहुंच सकता है।

Previous articleसांसदों के बाद उद्धव की शिवसेना पर नई आफत, छिन सकता है संसद में मिला दफ्तर
Next articleअरुणाचल में भारी बारिश से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, डूबे कई गांव, हाईवे पुल बहा