अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

Join Us

कर्नाटक में बेंगलुरु की एक कोर्ट ने अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने विभिन्न राज्यों के कई विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज कराया है और अपने चुनावी हलफनामे में उन विवरणों को छिपाया था। बेंगलुरु की अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने अभिनेता के खिलाफ 3 बार एनबीडब्ल्यू जारी किया है, क्योंकि उन्हें समन नहीं भेजा जा सका था।
बार एंड बेंच के मुताबिक, कोर्ट ने 17 मार्च 2026 को निर्देश दिया था, शिकायतकर्ता के वकील उपस्थित हैं। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त के माध्यम से आरोपी को पुन: समन जारी करें। इसके बाद कोई जवाब न आने पर 17 अप्रैल को कोर्ट को पता चला कि प्रकाश राज ने वो घर खाली कर दिया है, जहां समन भेजने का प्रयास हो रहा था। इसके बाद 12 जून को दोबारा वारंट जारी हुआ। मामले की सुनवाई 25 जुलाई को होगी।
बेंगलुरु के निवासी के दिलीप कुमार ने एक निजी शिकायत दायर कर बताया कि प्रकाश राज ने 2019 में बेंगलुरु सेंट्रल से लोकसभा चुनाव लड़ते समय 22 मार्च को चुनावी हलफनामा दाखिल किया था। इसमें बताया कि उनका नाम बेंगलुरु के शांतिनगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में है, जबकि शिकायतकर्ता का कहना है कि उनका नाम एक ही समय में 3 अन्य मतदाता सूचियों में था। इसमें चेन्नई स्थित वेलाचेरी विधानसभा और तेलंगाना का सेरिलिंगमपल्ली विधानसभा शामिल है।

Previous articleआयुष्मान कार्ड होने पर भी अस्पताल ने वसूले 7.25 लाख, मरीज की मौत के बाद पत्नी ने कोर्ट में चटाई धूल; अब अस्पताल भरेगा जुर्माना
Next article10 लाख रिश्वत देने के आरोप, 2 गिरफ्तार; भगवंत मान के वीडियो से जुड़ा विवाद?