कर्नाटक, (आरएनएस)। कर्नाटक के बेलगावी जिले से हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। दो करोड़ के इंश्योरेंस के पैसे के लिए एक पूर्व सैनिक की हत्या कर उसे एक नेचुरल डेथ दिखाने की कोशिश की गई। इस सनसनीखेज मामले में बेलगावी जिला पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पीडि़त की पत्नी, फ़ोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (स्नस्रु) का एक अधिकारी और शहर की पुलिस का एक कर्मचारी भी शामिल है। इन पर आरोप है कि इन्होंने एक पूर्व सैनिक की हत्या की साजिश रची और अपराध को छिपाने के लिए फॉरेंसिक सबूतों के साथ छेड़छाड़ की। जिला स्क्क के. रामराजन ने कहा कि आरोपी ने हुक्केरी तालुका के घोदगेरी गांव के रहने वाले 46 साल के संदीप कलागौडा मंजरगी की कथित तौर पर हत्या कर दी, ताकि लगभग 2 करोड़ रुपये का एक्सीडेंट इंश्योरेंस क्लेम किया जा सके। मंजरगी, जो एक पूर्व सैनिक थे। 13 मार्च को अपने गांव लौटते समय मोटरसाइकिल से गिरकर मामूली रूप से घायल हो गए थे। उन्हें शुरू में हुक्केरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक चिकित्सा जांच के दौरान पाया गया कि उनकी चोटें गंभीर नहीं थीं। हालांकि, उनकी पत्नी सुमा उन्हें घटाप्रभा के जेजे अस्पताल ले गईं, जहां 15 मार्च को कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मौत हो गई।
00








