सेवा, सुशासन और विकास के 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने पर स्वच्छता अभियान आयोजित

Join Us

भोपाल (संदीप पंडा)। भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और विकास के 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सूरज नगर स्थित नागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ विधायक भगवानदास सबनानी ने स्वच्छता अभियान में सहभागिता करते हुए मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ वातावरण और जनभागीदारी के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर सांसद आलोक शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, मंडल अध्यक्ष हेमंत बडग़ैया सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने और समाज को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया।

Previous articleबेहतर कानून व्यवस्था के लिए वरिष्ठ अधिकारी भी रहें मुस्तैद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleभांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सडक़ पर युवक पर चढ़ा दी कार