दिल्ली में फिर आग ने मचाई तबाही, तुगलकाबाद की पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 3 की मौत; 8 लोग झुलसे

Join Us

नई दिल्ली,(आरएनएस)। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में शुक्रवार तडक़े पांच मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 महिलाओं समेत 8 लोग झुलस गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बचाव कार्य के लिए दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (ष्ठस्नस्)के अनुसार आग लगने की सूचना रात करीब 2:25 बजे मिली। घटना तुगलकाबाद की गली नंबर-1 स्थित नया तारा अपार्टमेंट के पास एक रिहायशी मकान में हुई। सूचना मिलते ही दमकल की सात गाडिय़ों को मौके पर रवाना किया गया। आग की गंभीरता को देखते हुए बाद में अतिरिक्त दमकल वाहनों को भी घटनास्थल भेजा गया।
अधिकारियों के मुताबिक आग मकान के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित पार्किंग में खड़ी तीन स्कूटी, दो मोटरसाइकिल और एक साइकिल में लगी थी। देखते ही देखते आग और उससे निकला घना धुआं पूरी इमारत में फैल गया, जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। आग की चपेट में आने से इमारत का ग्राउंड फ्लोर, पहली और दूसरी मंजिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि ऊपरी मंजिलों को आंशिक नुकसान पहुंचा। दमकल कर्मियों ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में राहत और बचाव कार्य चलाते हुए कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में आठ लोग झुलस गए, जिनमें पांच महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान और मौत के कारणों की पुष्टि के लिए आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Previous articleअमेरिकी हमले में 3 नागरिकों की मौत के बाद सरकार उच्चतम अलर्ट पर
Next articleयूपी-बिहार में तूफान और वज्रपात का कहर, 16 की मौत; आज दिल्ली समेत 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट