तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को एक और बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी की करीबी मानी जाने वाली राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
सुष्मिता देव का इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब टीएमसी पहले से ही अंदरूनी असंतोष और नेताओं के पार्टी छोडऩे जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे में उनके इस कदम को पार्टी के लिए एक और बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।
हालांकि, उनके इस्तीफे के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सुष्मिता देव लंबे समय से टीएमसी का प्रमुख चेहरा रही हैं और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की सक्रिय प्रवक्ता एवं प्रतिनिधि के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही हैं।
उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं और अब सभी की नजरें उनके अगले राजनीतिक








