देश में लॉन्च हुआ फ्लेक्स फ्यूल, पेट्रोल के मुकाबले 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता

Join Us

यूएस-ईरान युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में उथल-पुथल खत्म होने का तो नाम ही नहीं ले रहा है. इसी बीच सरकार ने आधिकारिक तौर पर श्व85 फ्यूल को लॉन्च कर दिया है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को दिल्ली में श्व85 फ्यूल लॉन्च करने के साथ ही देश का पहले श्व85 फ्यूल स्टेशन का भी उद्घाटन किया है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार मौजूदा श्व20 ईंधन की तुलना में पूरे 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता मिलेगा. बढ़ते पेट्रोल के दामों के बीच आम जनता के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है.
दिल्ली में देश के पहले श्व85 एथेनॉल-ब्लेंडेड ईंधन स्टेशन की शुरुआत हो चुकी है. दिल्ली के पूसा रोड पर श्व85 फ्यूल डिस्पेंसर लगाया गया है.
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अभी तक ब्लेंडेड फ्यूल के जरिए देश करीब 1.85 लाख करोड़ की बचत कर चुका है. श्व85 ईंधन की शुरुआत से देश को कई फायदे होंगे. सबसे पहले यह ईंधन जहरीले उत्सर्जन को कम करेगा. जिसके वजह से शहरों की हवा एकदम साफ रहेगी. विदेशी कच्चे तेल के इंपोर्ट पर भारत की निर्भरता काफी हद तक नियंत्रण में रहेगी.
हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “श्व20 और श्व85 दो अलग-अलग कैटेगरी के फ्यूल हैं. श्व85 फ्यूल सिर्फ फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली गाडिय़ों के लिए हैं. इसका श्व20 वाली गाडिय़ों में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. श्व85 में 85 प्रतिशत एथेनॉल और सिर्फ 15 प्रतिशत पेट्रोल मिलाया गया है.

Previous articleके अन्नामलाई क्चछ्वक्क से अलग होते ही बनाई ‘इधु नम्मा इयक्कम’, 10 घंटे में 10 लाख लोग उनकी पार्टी से जुड़े
Next articleआंधी-तूफान के साथ 10 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में चलेंगी 70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं