विधानसभा चुनावों में बीजेपी की करारी हार के बाद तमिलनाडु भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को बीजेपी से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया है. के अन्नामलाई की नई पार्टी ‘इधु नम्मा इयक्कम’ को शुरुआती दौर में ही जबरदस्त समर्थन मिला है. के. अन्नामलाई के अनुसार 10 घंटे में 10 लाख से अधिक लोग इस आंदोलन से जुड़ गए हैं. अन्नामलाई ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से 2 जून को ही इस्तीफा दे दिया था जिसकी चि_ी सबके सामने आई है. के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को बीजेपी से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया.
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष करु नागराजन ने भी अन्नामलाई के समर्थन में पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. प्रदेश उपाध्यक्ष करु नागराजन ने पत्रकारों से कहा कि मेरे साथ साथ कई भाजपा नेताओं ने के. अन्नामलाई की नई पार्टी ‘इधु नम्मा इयक्कम’ से जुडऩे का फैसला लिया है.
अन्नामलाई ने भाजपा से इस्तीफा देने के बाद 5 जून को ही नई पार्टी बनाने की घोषणा कर दी थी. क्चछ्वक्क की तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद से ही अन्नामलाई की नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने की अटकलें तेज हो गईं थीं. पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई की नई पार्टी ‘इधु नम्मा इयक्कम’ को शुरुआत में ही बड़ा जनसमर्थन मिलने का दावा किया गया है.
के. अन्नामलाई ने सोशल मीडिया पर वीडियो मैसेज में कहा, आज हम अपना स्वतंत्र आंदोलन खड़ा कर रहे हैं. 2031 का विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी लड़ेगी. एक्स पर एक पोस्ट में अन्नामलाई ने कहा, हमारे राजनीतिक आंदोलन ने एक मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें मात्र 10 घंटे में 10 लाख से अधिक स्वयंसेवकों ने पंजीकरण कराया है








