आंधी-तूफान के साथ 10 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में चलेंगी 70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं

Join Us

दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कई हिस्सों में आगे बढ़ रहा है। इसकी वजह से कई राज्यों में बारिश का दौर देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कई क्षेत्रों में आंधी-तूफान, भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं के लिए अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 6-11 जून के दौरान केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में व्यापक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर 60 किमी/घंटा तक हवा की स्पीड हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी बारिश के आसार हैं।
6 जून को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ़्फ़ऱाबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कडक़ने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। आज पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में आंधी-तूफान आने की संभावना है। कुछ जगहों पर 70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 6 से 11 जून के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली में आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर से शाम के बीच हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान/बिजली कडक़ने और 40-50 किमी/घंटा की तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35एष्ट से 37एष्ट और 24एष्ट से 26एष्ट के बीच रहने की संभावना है

Previous articleदेश में लॉन्च हुआ फ्लेक्स फ्यूल, पेट्रोल के मुकाबले 20 रुपये प्रति लीटर सस्ता
Next articleसूरत के लोगों के बीच रहना बहुत अच्छा लगा’, पीएम मोदी ने शेयर की तस्वीरें, दोहराया ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प*