सुप्रीम कोर्ट ने कहा-घटना दुर्भाग्यपूर्ण, निष्पक्ष जांच जरूरी

Join Us

नई दिल्ली,(आरएनएस)। ट्विशा शर्मा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई की। इस दौरान मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्य न्यायाधीश (ष्टछ्वढ्ढ) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ को जानकारी दी कि मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (ष्टक्चढ्ढ) को सौंप दी जाएगी। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया और मामले से जुड़े दोनों पक्षों से अपील की कि वे मीडिया में किसी प्रकार के बयान देने से बचें। अदालत ने कहा कि मामले को लेकर अलग-अलग तरह के नैरेटिव बनाए जा रहे हैं, जिससे निष्पक्ष जांच प्रभावित हो सकती है। ष्टछ्वढ्ढ सूर्यकांत ने कहा, पीडि़त परिवार या दूसरे परिवार के बयानों पर न जाएं। वरना, एक तबका यह कह रहा है कि न्यायपालिका निष्पक्ष सुनवाई की अनुमति नहीं दे रही है। हमें अपनी राज्य एजेंसियों या ष्टक्चढ्ढ पर कोई संदेह नहीं है। ऐसा सिर्फ इसलिए है क्योंकि एक तरह का नैरेटिव गढ़ा जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अदालत यह सुनिश्चित करेगी कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की निष्पक्ष और बिना किसी भेदभाव के जांच हो। सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
00

Previous articleधार में राज्य सरकार बनायेगी भव्य सरस्वती लोक: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleजम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग गोंडोला सेवा में आई तकनीकी खराबी, कई फिट ऊंचाई पर फंसे रहे 300 पर्यटक