मेष राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास पल लेकर आया है। भाई और माता से सहयोग मिलेगा, आपका पराक्रम बढ़ेगा। सहकर्मियों के सहयोग से कार्य को निर्धारित समय में संपन्न करेंगे। खान पान का उचित ध्यान रखें।
वृष राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। घर की सफाई अथवा नवीनीकरण के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आप अपनी कार्यक्षमता को दूसरों के आगे साबित कर पाने में सफल होंगे। पिता व गुरुजनों से सम्मान प्राप्त होगा। व्यापारिक वर्ग की निराशा आशा में परिवर्तित होगी, नये-नये प्रोजेक्ट मिलेंगे। आज विदेश में रह रहे आपके दोस्त आपको वहां आने का निमंत्रण दे सकते हैं या फिर काम के सिलसिले में भी आपको वहां बुलाया जा सकता है।
मिथुन राशि: आज आपका दिन एक नई उमंग लेकर आएगा। आपके लिए आय के नए द्वार खुलने की संभावना है। छात्रों को शिक्षा में आश्चर्यजनक परिणाम मिल सकते हैं। आपके घर में सुख शांति का माहौल बनेगा। आपकी आध्यात्मिक और धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र की सहायता से आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे और पिछले किये गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। जमीन संबंधी कार्य में पैसा लगाने से फायदा मिल सकता है। कामकाज में भी उत्साह बने रहने के संकेत हैं।
कर्क राशि: आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। सार्वजनिक एवं प्रोफेशनल कार्यों में अनुकूल संयोग बनेंगे। किसी समस्या को दूर करने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर विचार विमर्श करेंगे। हर काम समय पर पूर्ण होने से आनंद का अनुभव होगा। धन की कमी दूर होने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
सिंह राशि: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन कुछ उलझन में रहेगा, लेकिन जीवनसाथी के साथ बातों को शेयर करने से सब ठीक हो जायेगा। आज जल्दबाजी में महत्वपूर्ण निर्णय ना लें, इसके बारे में अच्छी तरह से सोच लें। दोस्ती के रिश्तों में और प्रगाढ़ता आएगी।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए मिला जुला अनुभव देने वाला रहेगा। सकारात्मक सोच व संतुलित दृष्टिकोण से आप असंभव कार्यों को भी संभव कर पाएंगे। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता पाने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है, सफलता के योग भी बने हुये हैं।
तुला राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में कुछ कार्यों की जिम्मेदारी आपको दी जायेगी, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। खान पान की तरफ भी आपको ध्यान देने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा। जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या नौकरी में नए अवसर खोज रहे हैं, उनके लिए अनुकूल समय है। आज किसी काम को लेकर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज ऑफिस में आपकी पर्सनालिटी की तारीफ होगी। आज आपको जो भी बेहतर परिणाम हासिल होंगे, उसमें आपकी योग्यता और दूर दृष्टि की प्रमुख भूमिका होगी।
धनु राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपके सामने जो भी कठिन मामले हैं, उन पर बातचीत कर सकते हैं। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आने वाले दिनों में आपको उतना ही फायदा होगा। आपका पूरा ध्यान अपने महत्वपूर्ण कामों पर रहेगा। कई तरह की जिम्मेदारी वाले काम आपके सामने रहेंगे। आज अचानक ही कुछ खास काम करने की योजनाएं आपके दिमाग में आ सकती हैं।
मकर राशि: आज आपका दिन बेहतरीन है। आज सोचे हुए काम करने के लिए और अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी रुके हुये काम को पूरा करने में किस्मत का साथ मिलेगा। आज आपको अपने गुण और काम की वजह से सम्मानित किया जायेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आज जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसे पूरा करने में सक्षम रहेंगे। घर और ऑफिस में शांति महसूस करेंगे।
कुंभ राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी कम्युनिकेशन की क्षमता दूसरों को प्रभावित करेगी, जिससे आपको फायदा होगा। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी।
मीन राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका ध्यान केवल और केवल अपने काम के प्रति रहेगा, इसके लिए आप कठोर परिश्रम भी करने के लिए तैयार रहेंगे। आप ज्यादा लोगों से जुड़े रहेंगे, लोग भी आपकी सहायता करने के लिये तत्पर रहेंगे।
सरकार अथवा उच्च अधिकारियों से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आज आपका मनोबल बढ़ा रहेगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को जल्द हासिल कर पाएंगे। नए कार्यों से लाभ मिलने में थोड़ा टाइम लग सकता है, लेकिन अच्छा लाभ मिलेगा। सेहत सम्बन्धी परेशानियां आज खत्म हो जाएंगी। आज परिवार संग किसी धार्मिक कार्य में मन लगायेंगे, जिससे मन शांत रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के नए तरीके सोचेंगे, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। पैसों के क्षेत्र में कुछ नई पहल भी आप कर सकते हैं।






