आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए विशेष रहने वाला है। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको आत्मिक प्रसन्नता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में किसी मित्र का सहयोग लेना पड़ सकता है। कार्यालय के कामकाज में कई चुनौतियां सामने आएंगी, लेकिन धैर्य और समझदारी से निर्णय लेने पर सफलता मिल सकती है।
वृष राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। विरोधी भी आपके कार्यों की सराहना करेंगे। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास के बल पर आप अपने कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। बाजार से मनपसंद वस्तु खरीदने की योजना बन सकती है। नई कार्ययोजनाएं शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे लोगों की किसी संपत्ति कारोबारी से बातचीत हो सकती है।
मिथुन राशि : आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आपके सामने लाभ के नए अवसर आएंगे, जिनका समय रहते लाभ उठाना जरूरी होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कठिन परिश्रम का अच्छा परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। समाज में आपके अच्छे कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपनी परियोजनाएं पूरी करने में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि : आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा। समाज में आपके अच्छे व्यवहार की सराहना होगी। कामकाज अधिक होने के कारण मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन आपका धैर्य आपको सफलता दिलाएगा। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए उपयोगी साबित होगा।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। कार्यालय में आपके कामकाज को देखकर कनिष्ठ कर्मचारी आपसे बहुत कुछ सीखेंगे। कारोबार में मौजूदा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने में समय व्यतीत होगा और इसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे। फिलहाल कोई नया काम शुरू करने से बचना उचित रहेगा।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। जिस काम में आप लंबे समय से व्यस्त थे, उसके पूरा होने की संभावना है। इसके बाद आप नए लक्ष्य निर्धारित करेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और मंदिर जाकर पूजा-अर्चना कर सकते हैं।
तुला राशि : आज का दिन नई उमंग और उत्साह से भरा रहेगा। माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का अवसर मिलेगा, जहां अच्छा समय व्यतीत होगा। आपका मधुर स्वभाव लोगों को प्रभावित करेगा और सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। कामकाज को लेकर मन में किसी तरह का भय न रखें। हालांकि कार्यालय में किसी सहकर्मी के साथ बहस होने की आशंका है। कुछ लोग आपके विरुद्ध षड्यंत्र कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। शारीरिक थकान महसूस हो सकती है, जिससे कामकाज की गति प्रभावित हो सकती है। किसी कार्य को पूरा करने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आवासीय क्षेत्र या सामाजिक संस्था से जुड़े किसी विवाद में आपका सुझाव निर्णायक साबित होगा। विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे किसी नए विषय की पढ़ाई शुरू कर सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रम होने की संभावना है, जिसके कारण दिन व्यस्तता और भागदौड़ में बीतेगा।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए बेहद शानदार रहेगा। आपके सोचे हुए अधिकांश कार्य मनमुताबिक पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा काम शुरू करने से पहले वरिष्ठजनों की सलाह अवश्य लें। इससे भविष्य में आगे बढऩे में मदद मिलेगी।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्य आपसी सामंजस्य से घर की किसी समस्या का समाधान निकालने में सफल होंगे। इससे परिवार में खुशी और शांति बनी रहेगी। मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है, जहां आपको मानसिक सुकून मिलेगा।
मीन राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों को किसी नई बुकिंग से अच्छा लाभ मिल सकता है। माता-पिता की नाराजगी दूर होगी और पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। आसपास धार्मिक आयोजन होने पर परिवार सहित उसमें शामिल होने का अवसर मिलेगा।
\मधुमेह से परेशान लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लें। इससे मनोबल बढ़ेगा और कार्यों में आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद मिलेगी।

Previous articleरस्म-अदायगी भर
Next articleप्रेमानंद महाराज के केली कुंज आश्रम में अचानक पसरा सन्नाटा, इंक्वायरी काउंटर भी बंद; वायरल वीडियो ने बढ़ाई भक्तों की बेचैनी