आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको धन लाभ होगा। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा। व्यापार में आपकी मुलाकात अनुभवी लोगों से होगी, उनसे व्यापार से जुड़ी जानकारी मिलेगी।
वृष राशि आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपको नए अवसर मिलेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी, आपका उत्साह बढ़ेगा। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है, आज आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावट आज दूर होगी। जिनकी जॉब अभी नई-नई शुरू हुई है, उनको ऑफिस में कलीग का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज आपको करियर में सफलता मिलने वाली है, यह आपको किसी सपने जैसा महसूस होगा। आज बिजनेस में आपको बड़ा धन लाभ होगा। आज आपके सभी कार्य सुचारू रूप से होते रहेंगे, जिससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा।
सिंह राशि आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज परिवार के लोगों से आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, खासकर आपके प्रति बड़ों का प्यार बना रहेगा। साथ ही बच्चे भी आपसे खुश रहेंगे। आज आप किसी नए बिजनेस को शुरू करने का विचार कर सकते हैं।
कन्या राशि आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज सोचे हुए काम करने के लिए और अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। इतने दिनों से जो दिमाग में चल रहा था, आज करने का दिन है, किस्मत का साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से चल रही अनबन आज समाप्त होगी।
तुला राशि आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपके सामने जो भी कठिन मामले हैं, उन पर बातचीत कर सकते हैं, हालांकि बातचीत करना थोड़ा कठिन भी रहेगा पर बाद में सफलता मिलेगी। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आने वाले दिनों में आपको उतना ही फायदा होगा।
वृश्चिक राशि आज आपकी शुरुआत बढिय़ा होने वाली है। प्रॉपर्टी डीलर्स को किसी बड़ी डील से अच्छा मुनाफा होगा। आज आपको दूसरों से सोच-समझकर बात करने की जरूरत है। जीवनसाथी आपकी बात को अहमियत देंगे, इससे आपको खुशी होगी। छात्र आज कोई नया कोर्स जॉइन करने का मन बनाएंगे। आज अपने पिता की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
धनु राशि आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा। जो लोग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या नौकरी में नए अवसर खोज रहे हैं, उनके लिए अनुकूल समय है। जमीन से संबंधित मामलों के समाधान के लिए किसी अनुभवी की सलाह लेना अच्छा रहेगा।
मकर राशि आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप अपने बड़े भाई से प्रॉपर्टी से रिलेटेड कोई बात करेंगे और फाइनेंस संबंधित कुछ योजनाएं बनाएंगे। आज आप परिवार को जोडक़र रखने की भूमिका निभाएंगे। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे।
कुंभ राशि आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होने के योग बने हुए हैं। आपके सहयोगी और मित्रों का साथ मिलने से आज आपके बिजनेस में चल रही परेशानियां दूर हो जाएंगी। काफी दिनों से चल रही श्वरूढ्ढ आज पूरी हो जाएगी।
मीन राशि आज अकारण शुरू हुई बाधाएं पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगी। आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप विदेश में व्यापार करने की योजना बनाएंगे। आपकी सोशल मीडिया पर किसी से बात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगे, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेंगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

Previous articleजड़ कमजोर करते हुए
Next articleचंडीगढ़ इंटरनेशनल मैराथन में 9,000 धावकों की भागीदारी, 11 देशों ने लिया हिस्सा