स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12 वीं बोर्ड परीक्षा 2025.26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लहराया सफलता का परचम

Join Us

नर्मदापुरम। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025.26 के घोषित परिणामों में स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंण्डरी स्कूलए नर्मदापुरम के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत.प्रतिशत रहा।

कॉमर्स संकाय में कु अदिति राजपूत ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त कियाए प्रियांशी सराठे 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं रक्षा यादव ने 78.4 प्रतिशत लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में प्रियांश गौर ने 88.8 प्रतिशत लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा खुशी रावत ने 86.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान एवं श्रेया दुबे ने 80 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

इसके अतिरिक्त कक्षा 12वीं के के विभिन्न विषयों में कुल 20 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। अनुप्रिया डबले इंग्लिश 91 प्रतिशत म्यूजिक.98 प्रतिशत प्रियांशु गौर.हिंदी.93 प्रतिशत केमिस्ट्री.96 प्रतिशत शुभम कुमार पांडे.पीई.92 प्रतिशत अनामिका कीर हिंदी .91 प्रतिशत प्रियांशी वर्मा.पीई.92 प्रतिशत बायोलॉजी.93 प्रतिशत प्रियांशी सराठे म्यूजिक.96 प्रतिशत वैष्णवी मीणा. इंग्लिश.90 प्रतिशत हिंदी 90 प्रतिशत बायोलॉजी.91 प्रतिशत श्रेया दुबे.इंग्लिश. 95 प्रतिशत म्यूजिक. 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता ने एक बार फिर विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण तथा समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन को सिद्ध किया है।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ आशीष चटर्जी एवं सुभाशीष चटर्जी, प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी, जनरल मैनेजर श्रीमती सोनल सोखी, उपप्राचार्य श्रीमती लक्ष्मी पलोहिया सहित समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय परिवार ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के निरंतर सहयोग को दिया है।

Previous articleशांतिनिकेतन मांटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा 92 प्रतिशत
Next articleकमिश्नर और कलेक्टर ने सोहागपुर में किया वेयरहाउसों का निरीक्षण