नर्मदापुरम। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा 2026 में शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था शांति निकेतन मांटेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों नें उच्चतम अंक प्राप्त कर जिलें में अपनी सफलता का परचम लहराया है। कक्षा 12 वीं सीबीएसई का परीक्षा परिणाम 92 प्रतिशत रहा। स्कूल में कक्षा 12 वीं में 103 विद्यार्थी शामिल थे।
जिसमें कामर्स विषय में शौर्या गौर ने 95.8 प्रतिशत, अक्षरा सैनी ने 95.6 प्रतिशत, आध्या टंडन 92.2 प्रतिशत वायोलाजी, महक मौर्या 95 प्रतिशत ह्यूमेनिटीस, प्रिया कुमावत 91 प्रतिशत ह्यूमेनिटीस् में अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल के इन सभी होनहार विद्यार्थियों को स्कूल के प्राचार्य डॉ केएम जार्ज, स्कूल की चेयरपर्सन श्रीमती ग्रेस जार्ज, सहित स्कूल परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।







