हमारे सारे पड़ोसी ठीक,बस एक ही परेशान करने वाला…..जर्मनी से राजनाथ सिंह ने बोला पाकिस्तान पर हमला

Join Us

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जर्मनी में पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि हमारे सभी पड़ोसी ठीक हैं, सिर्फ एक गड़बड़ है. पहलगाम हमले की पहली बरसी के दिन सिंह ने कहा कि ऑपरेश सिंदूर में जो कमाल हुआ वो बताने की जरूरत नहीं है। हमारी मिलिट्री पावर मजबूत हुई है. भारत ने कभी किसी पर आक्रमण नहीं किया। किसी पड़ोसी ने छेडख़ानी करने की कोशिश की तो उसे छोड़ेंगे नहीं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सेना ने जो किया है, वह आपको बताने की ज़रूरत नहीं है… हमारी मिलिट्री पावर भी पहले से ज़्यादा मज़बूत हुई है… भारत ने अपनी तरफ से दुनिया के किसी भी देश पर कभी हमला नहीं किया… लेकिन अगर कोई पड़ोसी परेशानी खड़ी करने की कोशिश करता है, हमारे सभी पड़ोसी ठीक हैं, बस एक ही परेशानी वाला है। भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में बोलते हुए, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा जब दुनिया के कई बड़े देश आर्थिक मंदी का सामना कर रहे हैं, भारत की अर्थव्यवस्था आज लगभग 7त्न की विकास दर से आगे बढ़ रही है… भारत शिक्षा, कौशल, अनुसंधान और नवाचार में अभूतपूर्व पैमाने पर काम कर रहा है। अब, अगर मैं उपलब्धियों पर चर्चा करना शुरू करता हूं, तो यह एक लंबी सूची है… आज, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है… आज, दुनिया का हर 10वां यूनिकॉर्न भारतीय है… भारत तीसरा सबसे बड़ा ्रढ्ढ इकोसिस्टम है।
राजनाथ सिंह ने कहा पिछले कुछ वर्षों में, हमने वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता देखी है। और इसी बात को ध्यान में रखते हुए… हमारे देश ने करीब 38 देशों के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन किए हैं, जो भारत के ट्रेड इतिहास में एक मील का पत्थर है… इससे हमारे मैन्युफैक्चरर्स और प्रोड्यूसर्स को अपने प्रोडक्ट्स कई मार्केट में बेचने की सुविधा मिलती है।

Previous articleबॉयफ्रेंड के कपड़े उतारे, आंखों पर पट्टी बांधी और जिंदा जलाया; गर्लफ्रेंड ने वेस्टर्न-स्टाइल प्रपोज़ल की दी थी लालच
Next article2006 मालेगांव ब्लास्ट केस : बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, चार आरोपी हुए बरी