केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का डीए 2 प्रतिशत बढ़ाया

Join Us

नईदिल्ली,(आरएनएस)। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इस फैसले को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इससे पहले अक्टूबर में डीए को 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत किया गया था, जो 1 जुलाई 2025 से लागू हुआ था। बाद में इसका एरियर भी दिया गया था। बता दें कि डीए और महंगाई राहत में साल में 2 बार जनवरी और जुलाई में बढ़ोतरी होती है।
यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब प्रस्तावित 8वें वेतन आयोग के तहत वेतन ढांचे में बदलाव करने के लिए कर्मचारी यूनियनों की ओर से दबाव बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय कर्मचारियों ने 16 अप्रैल को प्रदर्शन भी किया था। साल 2016 में 7वां वेतन आयोग लागू होने के बाद से यह डीए में सबसे लंबी देरी है। आखिरी बार डीए में बढ़ोतरी की घोषणा पिछले साल अक्टूबर में हुई थी, जो जुलाई के महीने के लिए थी।
जब बढ़ती महंगाई के कारण वस्तुओं के दाम बढ़ते जाते हैं तो लोगों के पास मौजूद पैसे की क्रय क्षमता यानि वैल्यू कम होने लगती है। इस महंगाई से राहत देने के लिए सरकार कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है ताकि लोग बढ़ते हुए खर्चों का सामना कर सकें और जरूरत की चीजों की कीमत बढऩे के बावजूद भी उनकी जेब पर अतिरिक्त खर्च न आए। राज्य सरकारें केंद्र सरकार के हिसाब से ही भत्ता बढ़ाती हैं।

Previous articleइसरो 2027 में लॉन्च करेगा जी20 उपग्रह, करेगा जलवायु की निगरानी
Next articleपुणे हवाई अड्डे पर वायुसेना के विमान की हार्ड लैंडिंग, 11 घंटे बंद रहा रनवे