आज का राशिफल

Join Us

मेष- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज लोग आपके विचारों को सुनने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। इस राशि के लोगों को आज किसी करीबी से खुशखबरी मिल सकती है। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं।
वृष-आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठाएंगे। आर्थिक स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। लवमेट के साथ रिश्तों में मिठास आयेगी।
मिथुन-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। इस राशि के लेखकों के लिए आज का दिन बहुत बढिय़ा है। रचनात्मक कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों को नई स्टोरी लिखने के लिए मिल सकती है। आज आपका करियर नये रूप में उभरेगा। साथियों से मदद मिल सकती है। पार्टनर के सहयोग से आप सफल हो सकते हैं।
कर्क-आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बितायेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज किसी स्थिति को लेकर ज्यादा सोचने की बजाय उस पर एक्शन लेना बेहतर होगा। आज सब कुछ अपने सोचे हुए तरीके से होने की उम्मीद न रखें, तो बेहतर होगा।
सिंह- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे, उस काम में थोड़ी रूकावटें आ सकती है। किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट जा सकते हैं। आज बात सोच-विचार कर ही कहें, वरना थोड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं। आज शाम का वक्त आप धार्मिक और दान पुण्य के कामों मे बीताएंगे मन को शांति मिलेगी।
कन्या-आज किस्मत आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं, वो आज किसी फ्रेंड की मदद से पूरा हो जाएगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आप तरोताजा महसूस करेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कहीं से बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में नए अवसरों का फायदा आपको मिलेगा। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।
तुला- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अगर आप काम को करते समय अपने मन को शांत रखेंगे, तो आपका काम आसानी से सफल होगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के लोग आज अपनी फैमिली में अपने रिश्ते के बारे में बात करेंगे जल्द ही शादी तय हो सकती है।
वृश्चिक-आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियां मनाएंगे। आज आपके व्यक्तित्व से लोग आकर्षित होंगे। मानसिक तौर पर खुद को स्ट्रॉन्ग महसूस करेंगे। आपके मन की सारी शंकाएं दूर होगी। परिवार और समाज के लोग आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं। आपकी बातों का गहरा असर भी लोगों पर होगा।
धनु-आज आपके मन में नए विचार उत्पन्न होंगे। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं, जिसमें आप सफल होंगे। आज आपको कुछ विशेष अवसरों का फायदा मिलेगा। आसपास के लोगों या साथ काम करने वालों की तारीफ करने से आपको मनोबल बढ़ेगा। आपको लोगों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के बड़े मौके मिलेंगे।
मकर-आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। मन में किसी मामले को लेकर थोड़ी बेचैनी हो सकती है। मन भटक सकता है। आज आसपास के किसी व्यक्ति के बारे में आपको गलतफहमी हो सकती है। धैर्य रखने सब अच्छा होगा।
कुंभ-आज आपका रूझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की योजना बना सकते हैं। आज आपको आनंद की प्राप्ति होगी। आज खुद को फीट महसूस करेंगे। दिन खत्म होते-होते आपको शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। आज स्कूल टाइम के पुराने कुछ दोस्तों से मुलाकात होगी। लवमेट के लिए आज का दिन नॉर्मल रहेगा। रात को बाहर डिनर का प्लान बन सकता है।
मीन-आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करेंगे। आज आपको किसी व्यापारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। अपनी मेहनत से काम निश्चित तौर पर पूरे होंगे। आज बड़ों का पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। धर्म-कर्म में ध्यान लगा रहेगा। आज आपकी किसी जरूरी काम से यात्रा होगी।

Previous articleअतार्किक एवं दुर्भावना से प्रेरित
Next articleउत्कल दिवस पर पीएम मोदी ने कहा- सांस्कृतिक महानता का शाश्वत प्रतीक है ओडिशा