आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आने वाला है। आज विद्यार्थियों को कुछ नया क्रिएटिव करने का मौका मिलेगा। आज के दिन अपने व्यक्तित्व और स्वभाव में लाया गया परिवर्तन आने वाले कल के लिए बेहतरीन रहेगा। जिस काम का आपको लंबे समय से इंतजार था वो आज पूरे हो जाएगा।
वृष राशि: वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। सामाजिक तथा पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान मिलेगा। यह समय रुकी हुई पेमेंट को कलेक्ट करने तथा आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए उत्तम है। आज नौकरी कर रहे लोगों को फोन द्वारा किसी उच्चाधिकारी से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है।
मिथुन राशि:मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज का समय उपलब्धियों वाला है। आज अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा अपने कार्यों के प्रति लगाएंगे। आज आपको ध्यान रखना होगा कि किसी व्यवसायी के साथ लड़ाई-झगड़े जैसी स्थिति उत्पन्न न हो इसलिए अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।
कर्क राशि: कर्क राशि वालों आज आप खुशियों से भरे दिन की शुरुआत करने वाले हैं। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। आज सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान होने से आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आपके व्यक्तिगत काम भी आज काफी हद तक सुचारू रूप से पूरे हो जाएंगे। आज व्यवसायिक कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव करने की योजना बनाएंगे।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी अपरिचित व्यक्ति से ज्यादा घुलने-मिलने से बचने का प्रयास करें। कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्म केंद्रित होना और ईगो की भावना रखने से आपसी संबंधों में मतभेद हो सकते हैं इसलिए आज आपको अपने स्वभाव में बदलाव करना जरूरी होगा।
कन्या राशि: कन्या राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और आपका रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। आज किसी अटके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है।
तुला राशि: तुला राशि वालों आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए नई योजना बनाएंगे, योजना भविष्य में कारगर साबित होगी। आज स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानी रहने की वजह से आलस और सुस्ती रह सकती है, जिसका असर आपकी कार्यप्रणाली पर पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा साथ ही आज अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचानकर उसे रचनात्मक कार्यों में लगाएंगे जिससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा।
धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए आज नए विचारों से भरपूर रहेगा। कला के क्षेत्र में आज आपको अपनी क्रिएटिविटी दिखाने का अवसर मिलेगा। आज किसी भी काम को सावधानीपूर्वक करें। जल्दबाजी करने से काम बिगड़ सकता है। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से बढिय़ा रहेगा, उन्हें अच्छा मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट आज करियर के बारे में अपने गुरु मार्गदर्शन ले सकते हैं। बच्चों के लिए आज का दिन इंज्वाय से भरा होगा।
मकर राशि: मकर राशि वालों आज आपका दिन कुछ नए बदलाव लाने वाला है। आज नौकरी कर रहे लोगों को अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। प्राइवेट जॉब करने वाले लोग यदि जॉब स्विच करने की सोच रहे हैं तो कर सकते हैं, बढिय़ा लाभ मिलने के योग हैं। आज जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी नोक-झोंक हो सकती है, जिसकी वजह से आपके रिश्ते में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी। आज समय का सही इस्तेमाल करेंगे और हर काम को लगन से करने की ललक रहेगी।
कुम्भ राशि: कुम्भ राशि वालों आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आपके प्रतिद्वंद्वी आपको परेशान नहीं करेंगे और आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मीन राशि: मीन राशि वालों आज आपको व्यापार के कुछ मामलों में अचानक लाभ हो सकता है। आज आमदनी का नया स्रोत आपको मिलेगा। आज अपने जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे तो इससे चल रही गलतफहमियां सुलझ जाएंगी।
धर्म तथा अध्यात्म के प्रति बढ़ता हुआ आपका विश्वास आपको मानसिक सुख और शांति देगा। घर में धार्मिक आयोजन करवाएंगे। आपको आलस या थकान ज्यादा महसूस हो सकती है। इस राशि के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को आज किसी अच्छी कंपनी से ऑफर आ सकता है। संतान प्राप्ति के आसार हैं। घर में छोटी-सी पार्टी भी हो सकती है। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। नवविवाहितों के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

Previous articleनिर्वाचन आयोग के सामने चुनौती
Next articleकांग्रेस और डीएमके जानती हैं कि पुडुचेरी की जनता उन्हें मौका नहीं देगी, फिर भी वे आपस में लड़ती रहती हैं : पीएम मोदी