मेष राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर को लेकर आज आप थोड़ा चिंतित हो सकते हैं , लेकिन अपनी सूझ बूझ से काम करने से आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जायेंगे।
वृष राशि: आज आपका स्वभाव सकारात्मक रहेगा। मन शांत रहेगा। आज मौसम चेंज होने के कारण तबियत थोड़ी खराब हो सकती है। नियमित योग से व्यक्तित्व में निखार आएगा। इस राशि के बिजनेस मैन के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से बढिय़ा रहेगा। हो सके तो उधार के लेन-देन से आज दूर रहें। आज फीजूल की बातों पर घर के किसी सदस्य से बहस करने से बचें। कार्य क्षेत्र में आपकी तरक्की होने की सम्भावना है।
मिथुन राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे, घर के लिए कुछ नये सामान की खरीदारी करेंगे। आज आप जीवनसाथी की तरक्की से खुश होंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप नया व्यापार शुरू करने का मन बनायेंगे। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज आपको परफोर्मेंस करने कामौका मिलेगा।
कर्क राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ़ होगी।आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। कॉमर्स फील्ड के स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है, उनको नया कामर्सियल प्रोजेक्ट करने कों मिलेगा।
सिंह राशि: आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आप जीवनसाथी के सहयोग से घरेलू कार्य पूरा करने में सफल होंगे। आपको बिजनेस में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की उम्मीद है,जिसकी आपको हेल्प करने का अवसर मिलेगा।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। आज आपको नयी जानकारी मिलेगी और यह जानकारी भविष्य के लिये फायदेमंद साबित होगी। आज आलस्य व सुस्ती छोडक़र काम में मन लगाने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए आज का दिन अच्छा है।
तुला राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। आज आपका किसी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है ,जिससे आपको लाभ भी होगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। अध्यात्म की तरफ आपका रुझान अधिक रहेगा।
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिये समान्य रहने वाला है। आज रुके काम में किसी की मदद मिलने से काम पूरा हो जायेगा लेकिन आपको यह देखकर अच्छा नहीं लगेगा कि आपके काम में किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप हो। इसलिए अपना काम करते समय मन एकाग्र रखेंगे तो काम आसानी से व बिना किसी बाधा के पूरा हो जायेगा। कुछ लोग रुकावटें भी पैदा करेंगे। अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कामों पर फोकस करें। निश्चित तौर पर आपको सफलता मिलेगी।
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके बच्चे बिजनेस में आपका पूरा स्पोर्ट करेंगे। पूंजी के उचित निवेश के लिए आपको थोड़ी बहुत टेंशन हो सकती है। सिनेमा जगत के कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। आज खुद की गलती की जिम्मेदारी न लेने से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। समस्याओं के लिए दूसरों लोगों को जिम्मेदार मानने से आपके रिश्तों में दरार आ सकती है। खुद में सुधार लाएं। आमतौर पर आप किसी बात का बुरा नहीं मानेंगे।
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज आपके कार्य स्थल पर काम ज्यादा रहेगा। आपका किसी के प्रति अधिक आत्मविश्वास से नुकसान हो सकता है। इससे आपके पारिवारिक संबंध खराब हो सकते हैं।
कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज कारोबार सम्बन्धी योजनाओं को अपरिचित लोगों के सामने जाहिर न करें, कोई इसकी नकल कर सकता है इससे आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। पुरानी प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी बिजनेस में अच्छी डील होगी।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद के लिए प्रसन्नता मिलेगी। मानसिक रूप से जिन लोगों के साथ परेशानी है, उसे दूर करने का उपाय मिलेगा और मैडिटेशन को रूटीन में अपनाएंगे।
लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण आप मन ही मन परेशान हो सकते है। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढाई में बीतेगा, यह देखकर आपके घरवालों को भी ख़ुशी होगी। धर्म – कर्म में ध्यान लगा रहेगा शिव कृपा आपको प्राप्त होगी। आज आपकी किसी जरुरी काम से यात्रा होगी ये यात्रा आपके भविष्य के लिए काफी लाभदायक रहेगी।






