युद्ध कब खत्म करना है, यह अमेरिका नहीं हम तय करेंगे’ ईरान का डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार

Join Us

ईरान में जारी तनाव को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर तेहरान ने कड़ा जवाब दिया है। ईरान ने स्पष्ट कहा है कि युद्ध कब खत्म होगा, इसका फैसला अमेरिका नहीं बल्कि ईरान करेगा।
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (ढ्ढक्रत्रष्ट) ने बयान जारी करते हुए कहा कि क्षेत्र की मौजूदा स्थिति और भविष्य के समीकरण अब तेहरान की सैन्य ताकत के हाथों में हैं। आईआरजीसी ने जोर देकर कहा, युद्ध का अंत कब और कैसे होगा, यह हम तय करेंगे। अमेरिकी सेना इस युद्ध को खत्म नहीं करेगी।
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ संघर्ष ज्यादा लंबा नहीं चलेगा। हालांकि उन्होंने यह भी चेतावनी दी थी कि यदि ईरान वैश्विक तेल आपूर्ति को प्रभावित करने की कोशिश करता है, तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। मियामी के पास अपने गोल्फ क्लब में रिपब्लिकन सांसदों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, हमने कुछ बुराइयों से छुटकारा पाने के लिए मिडिल ईस्ट का एक छोटा सा भ्रमण किया है और मुझे लगता है कि यह दौरा छोटा ही रहेगा।
इसके कुछ घंटों बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर भी कड़ा संदेश दिया। उन्होंने लिखा कि अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आवाजाही रोकने की कोशिश करता है, तो अमेरिका उस पर अब तक हुए हमलों से बीस गुना ज्यादा जोरदार हमला करेगा। इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच बयानबाजी और तेज हो गई है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढऩे की आशंका जताई जा रही है।

Previous articleराजनीतिक दबाव नहीं होगा तो यूरोप का करेंगे सहयोग, यूरोपीय देशों में तेल-गैस की किल्लत पर पुतिन का बड़ा बयान
Next articleरानी दुर्गावती अभयारण्य (नौरादेही) बनेगा चीतों का तीसरा घर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव