पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा का बढ़ा मान, अपनी ही मातृ संस्था ने ‘डायरेक्टर अवॉर्ड’ से किया सम्मानित

Join Us

पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा के सम्मान में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उन्हें समाज की सेवा के लिए प्रतिष्ठित डायरेक्टर अवॉर्ड फॉर सर्विस टू सोसायटी से सम्मानित किया गया है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मान मुख्य सचिव को उनकी मातृ संस्था आईआईटी (आईएसएम) धनबाद द्वारा प्रदान किया गया है, जहां से उन्होंने वर्ष 1989 बैच में माइनिंग इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की थी।
श्री केएपी सिन्हा को यह पुरस्कार जनसेवा और समाज के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। अपने प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान उन्होंने लोगों की सेवा के साथ-साथ सामाजिक विकास के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे उनके नेतृत्व गुण स्पष्ट रूप से सामने आते हैं और वे दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत बने।

Previous articleआज का राशिफल
Next articleपंजाब सरकार ने लोगों से किए सभी चुनावी वादे पूरे किए : सीएम मान