मेष राशि: मेष राशि वालों आज आपका दिन धार्मिक आस्था और परोपकार के कार्यों में बीतेगा। किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखें। इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। आज आप कोशिश करेंगे कि आपका व्यवहार सभी के प्रति अच्छा रहे तथा किसी की भावनाओं को भी ठेस न पहुंचे।
वृष राशि: वृष राशि वालों आज के दिन नई उर्जा से भरपूर रहेंगे। आपमें एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आज आपको काम को पूरा करने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी नहीं तो आपका काम अधूरा रह सकता है। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटेड शुभ समाचार मिल सकता है। आप दोस्तों के साथ कुछ खुशी के पल बितायेंगे।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों आज आपका दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। व्यापार में आज आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। आज घर में माता पिता के सहयोग से आपका मनोबल बढ़ेगा। आपको पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। आपका सही मार्गदर्शन घर के सभी सदस्यों के दिल में एक दूसरे के प्रति प्यार बढ़ा देगा।
कर्क राशि: कर्क राशि वालों आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। आज कार्यभार अधिक होने के कारण ऑफिस में देर तक रुकना पड़ेगा। छात्रों को आज पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, जल्द ही सफलता मिलने के योग बने हुये है। इस राशि के अकाउंटेंट के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों आज आपका दिन रहने वाला है। आज आपकी कार्य योजनाओं से लोग जल्द ही सहमत होगें। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी, सभी लोग हंसी खुशी रहेंगे। फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च और खरीदारी करते समय संतुलन बनाकर चलना होगा।
कन्या राशि: कन्या राशि वालों आज आपका दिन घूमने फिरने में अधिक बीतेगा। परिवार वालों की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती। आज आप ऑफिस में किसी रुके हुए काम को सहकर्मियों की मदद से समय पर पूर्ण कर लेंगे, इससे आपका आत्मविश्वास और सीनियर्स आपसे प्रभावित होंगे।
तुला राशि: तुला राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कॉन्ट्रैक्टर्स को अच्छा खासा धनलाभ हो सकता है, यह आपके लिए आने वाले समय में बहुत फायदेमंद रहेगा। इस राशि के चिकित्सा क्षेत्र या डॉक्टर्स के लिए आज दिन काफी लकी साबित होगा उन्हें बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। बड़ों का सहयोग आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज इष्ट मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकता है जिसे सामने देखकर आपको यकीन नहीं होगा, मित्र से कुछ निजी समस्याओं पर बात करके आपको हल्का महसूस होगा। आज संतान पक्ष की सफलता से आपको बहुत सुकून मिलेगा, पारिवारिक वातावरण खुशनुमा हो जायेगा।
धनु राशि: धनु राशि वालों आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आपका धन कहा खर्च हो रहा है इस पर आपको नजर बनाये रखने की जरूरत है नहीं, तो भविष्य में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
मकर राशि : मकर राशि वालों आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियाँ लेकर आया है। आप परिवारवालों के साथ ज्यादा वक्त बिताएंगे। आज आपके लिए फैसला करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं जाने का प्लान कैंसिल करना पड़ सकता है।
कुंभ राशि: आपका दिन शानदार रहने वाला है। आप किसी रिश्तेदार से मिलने उनके घर भी आज जा सकते हैं। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्र पढाई को लेकर नयी योजनायें बनायेंगे। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा।
मीन राशि:मीन राशि वालों आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे। अगर आज आप अपने कामों में जल्दबाजी दिखाने से बचेंगे तो आगे आने वाली किसी समस्या से बच जायेंगे। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे।
साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढिय़ा है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। दांपत्य जीवन में सौहार्द्र बना रहेगा, जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत बनेगा। ऑफिस में सीनियर्स के साथ किसी विशेष बात पर चर्चा करेंगे।






