आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि : आज का दिन आपको लाभ दिलाने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगाएंगे। आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपकी भागीदारी रहेगी। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन व्यस्तता से भरा होगा। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं बाधाएं दूर होंगी।
वृष राशि : आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की नई सौगात लाया है। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया मिलेगा। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने के असार है। आपके क्रोध के कारण बना हुआ काम.. बिगड़ भी सकता है, इसलिए अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। काफी दिनों से रुके हुए राजकीय कामकाज में आज किसी राजनीतिक रिश्ते का सहयोग मिलने से काम आसानी से पूरा हो जाएगा किसी खुद को मानसिक रूप से फिट रखने के लिए आपको मेडिटेशन की हैबिट डालनी चाहिए।
मिथुन राशि : आज आपका दिन बहुत शुभ रहेगा। आज घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आर्ट स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा, ज्यादा समय अध्ययन में गुजरेगा। सुबह के समय वर्क आउट शुरू करने से आपकी सेहत अच्छी होगी। आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर मिलेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
कर्क राशि : आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। यदि आज आप नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ साथ ही आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद भी मिलेगी। उधार के पैसे आज वापस मिल सकते हैं।
सिंह राशि : आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों की आज शानदार जीत होगी। आज घर के बड़े-बुजुर्ग की सेवा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। रिश्तेदारों में आपकी तारीफ होगी। आज आपको अपनी मनपसंद चीज मिल सकती है।
कन्या राशि : आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आप अपने कुशल प्रबंधन से रोजगार के नए संसाधन विकसित करने में सफल होंगे। आज कार्यक्षेत्र में भी चुनौतियों का सामना करने अपनी प्रतिभा का उचित प्रदर्शन से सभी को स्तब्ध कर देंगे।
तुला राशि : आज आपका दिन थोड़ा व्यस्तता से भरा हो सकता है। आप पिछले छूटे कामों को पूरा करने में बिजी रहेंगे। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। साथ ही किसी भी तरह का बड़ा निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर रहेगा। इस राशि की बिजनेस वुमेन बड़ी डील फाइनल कर सकती हैं। बिजनेस मैनेजमेंट के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।
वृश्चिक राशि : आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियां लाया है। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार उत्सव जैसा वातावरण हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। बच्चों के लिए आज का दिन बढिय़ा है। आपको केटरिंग के व्यवसाय में बड़ा ऑफर मिलने से बढिय़ा धन लाभ होने की संभावना है।
धनु राशि : आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापार के क्षेत्र में थोड़ी मुश्किलों के बाद लाभ का योग बन रहा है। बेवजह की भाग दौड़ से बचें। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान होगा। आपके अच्छे काम से उच्चाधिकारी खुश होंगे। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। आज करियर में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी। महिलाएं अपने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएगी।
मकर राशि : आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। सेहत के लिहाज से आप स्वास्थ्य रहेंगे। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों का भरपूर साथ और सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि : आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है, उन्हें काम से जुड़ी बड़ी खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा।
मीन राशि :आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज रोजगार के अच्छे अवसर मिलेंगे। आज शाम दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बन सकता है।
धन से जुड़ी चिंताएं छूमंतर हो जाएगी। साथ ही कहीं रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। आज कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढऩे के कई मौके मिलेंगे। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस करना चाहती है वो पार्ट टाइम वर्क से अपनी अच्छी शुरुआत कर सकती हैं। आज समय अनुकूल है, लेकिन मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल करने के लिए कर्म प्रधान होना पड़ेगा। आज प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की योजना बनाई है तो वो पूरी हो सकती है। आज परिवार में तालमेल रहेगा।

 

Previous articleसमाधान ढूंढना सही दृष्टिकोण
Next articleविपक्ष के नेता राहुल गांधी सत्ताधारी पक्ष के दबाव के बावजूद लगातार सच बोलते रहे हैं सिर नहीं झुकाया : प्रियंका गांधी