ऑनर किलिंग की आशंका, आत्महत्या या हत्या की जांच कर रही पुलिस
सोहागपुर। नर्मदापुरम।
सोहागपुर के भटगांव में सोमवार सुबह गोली छत पर शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि गोली लगने से युवक.युवती की मौत हुई है। ये हत्या है आत्महत्या या आनर किलिंग का मामला है। पुलिस गुत्थी सुलझाने में लगी है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल करने के बाद दोनों शवों का पीएम कराने के बाद परिजनों को साैंप दिए दिए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस के अनुसार अरुण और रिंकी के शव घर के छत पर बने बाथरूम में मिले हैं। या तो युवक ने युवती को मारा और फिर खुद गोली मार ली, या उनके साथ कोई घटना घटी है। यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।






