इंस्पायर अवार्ड में स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंण्डरी स्कूल के तीन विद्यार्थियों का चयन बढ़ाया विद्यालय का गौरव

Join Us
नर्मदापुरम। स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और नवाचार से विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के तीन होनहार विद्यार्थियों — सैयद मोहम्मद अब्बास जैदी, प्रणद कावरे और आर्यन यादव का जिला स्तरीय चयन भारत सरकार के साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्मेंट के  प्रतिष्ठित इंस्पायर अवार्ड मानक 2025-26 के लिए हुआ है। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि विद्यालय में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन को भी दर्शाती है।
इन विद्यार्थियों ने अपने अभिनव वैज्ञानिक विचारों और परियोजनाओं के माध्यम से यह सफलता अर्जित की है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है।
 प्राचार्य श्रीमती मोना चटर्जी ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंण्डरी स्कूल सदैव विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों की इस सफलता को विद्यालय की समृद्ध शैक्षणिक परंपरा और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम बताया।
इस सफलता के पीछे विद्यालय के विज्ञान शिक्षक  गजेंद्र सिंह राठौड़ का विशेष मार्गदर्शन रहा, जिन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में नई सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया और उनकी प्रतिभा को सही दिशा दी। उनके निरंतर प्रयासों और प्रेरणा से विद्यार्थियों ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
विद्यालय परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार नई ऊंचाइयों को प्राप्त करते हुए देश और समाज का नाम रोशन करेंगे।
Previous articleप्रेरणा कान्वेंट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई स्वच्छता की अलख
Next articleआपदा में अवसर ढूंढ रही भाजपा सरकार, साढ़े चार सौ का वादा कर जनता को दे रही महंगाई का घाव: राजीव गुजराती