प्रेरणा कान्वेंट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से जगाई स्वच्छता की अलख

Join Us
नर्मदापुरम। प्रेरणा कान्वेंट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान का प्रभावशाली संदेश दिया। स्कूल के आसपास,हरदा बाईपास की कॉलोनियों में फैली गंदगी को देखकर बच्चों ने स्वयं पहल करने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। जिसमें कक्षा 7वीं माही राजपूत, मानवी तोमर, आराध्या मीणा, मानवी वर्मा,जयंती मीणा, कनक प्रजापति ,सिमरन चौरे, शालू दुबे,अंशिका गौड़, कनिष्क दायमा, तन्वी तुमराम, अर्पित अहिरवार, चिराग बेदी, दिव्यांश पिठारी, देवराज वंशकार, अभय यादव, हिमांशु राज सिंह, आयुष अहिरवार,निखिल दोहरे, उदय प्रताप बाडिबा , चिराग बेदी, तनिष्क गोस्वामी कक्षा 8वीं हर्षिता यादव, माही राजपूत, स्तुति साहू ,रिशिता मीणा, कृतिका राजपूत, आरुषि यादव, महिमा वर्मा, इशिका साहू,पाखी राजपूत ,रीना गौर , अनन्या गौड़, हर्षिता विश्वकर्मा, अनन्या दुबे, कविता कुशवाहा, डॉली यादव कक्षा 9वीं मानसी यादव, मोहिनी रावत, खुशी रघुवंशी, आदर्श सोनी, यतेश चौरसिया, अनंत यादव, श्रीकेश यादव, ऋतिक रघुवंशी विद्यार्थी शामिल रहे। नाटक के माध्यम से इन्होंने कूड़ा इधर-उधर न फेंकने, कचरा डस्टबिन में डालने, आसपास के वातावरण को साफ रखने तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक में दिखाया गया कि किस प्रकार गंदगी और लापरवाही से बीमारियां फैलती हैं और पर्यावरण प्रदूषण होता है। स्वच्छ भारत की अलख  जागते हुए छात्र-छात्राओं के साथ श्रीकांत भाग्यम, अजहर शेख, शंभू सिंह राजपूत, राहुल अग्रवाल, सुधा सराठे, प्रियंका जोशी, सुचित्रा बाथरी, उर्वशी थापक, कामाक्षी दुबे, निधि मालवीय, रश्मि मालवीय का सहयोग रहा। शिक्षक शिक्षिकाओं ने यह संदेश दिया कि प्रत्येक नागरिक अपने आसपास की सफाई की जिम्मेदारी निभाए, तो समाज को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए जा सकता है। विद्यार्थियों के जीवंत अभिनय और प्रभावशाली संवादों ने उपस्थित लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। कॉलोनी वासियों ने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना की और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
     विद्यालय की संचालिका श्रीमती समर्पिता सोनी ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन न केवल एक स्वच्छता अभियान है बल्कि समाज को जागरूक करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल भी है।विधालय के प्रयासों से हरदा बाय पास रोड अब साफ़ ओर स्वच्छ है l
कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से स्वच्छता की शपथ ली और स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संदेश देते हुए अभिनय को सफल बनाने का आह्वान किया तथा यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के लिए भी एक महत्वपूर्ण सीख साबित हुआ।
Previous articleसीएमएस पोर्टल पर चार्ज अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Next articleइंस्पायर अवार्ड में स्प्रिंगडेल्स सीनियर सेकेंण्डरी स्कूल के तीन विद्यार्थियों का चयन बढ़ाया विद्यालय का गौरव