ग्वालियर के डॉक्टर की शर्मनाक करतूत… इलाज के बहाने भोपाल लाकर महिला से दुष्कर्म

Join Us

भोपाल,(निप्र.)। ग्वालियर के एक डॉक्टर ने इलाज के बहाने महिला मरीज को भोपाल लाकर उससे दुष्कर्म किया। डॉक्टर सात महीने से महिला के चर्म रोग का इलाज कर रहा था। सुधार न होने पर वह 14 फरवरी को उसे टेस्ट व विशेषज्ञ डॉक्टर से इलाज के लिए भोपाल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टर इलाज के लिए अस्पताल की बजाए होटल लेकर पहुंच गया और दवाई के साथ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बाद में बेहोशी का फायदा उठाकर उससे दुष्कर्म किया। महिला ने तुरंत अपने पति को फोन कर घटना बताई। शिकायत पर एमपी नगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। एसआइ अर्चना तिवारी ने बताया कि 30 वर्षीय महिला ग्वालियर की रहने वाली है। वहां के ही डॉक्टर अमरीश सेंगर से सात महीने पहले उसने चर्मरोग का इलाज कराना शुरू किया। इस दौरान सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टर अमरीश ने कहा कि आगे के इलाज के लिए हमें भोपाल जाकर विशेषज्ञ डॉक्टर को दिखाना होगा।
तथा कुछ टेस्ट भी करवाने होंगे।

Previous articleमंगोलपुरी मर्डर केस: धीमे ट्रायल पर कोर्ट का बड़ा सवाल, साढ़े 4 साल बाद आरोपी को मिली बेल
Next articleसरकार मुफ्त बिजली, मुफ्त खाना देगी तो लोग काम क्या करेंगे: सुप्रीम कोर्ट