श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर संदिग्ध वस्तु बरामद, सुरक्षाबलों ने सील किया इलाका; मौके पर पहुंची बम स्क्वायड

Join Us

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सुरक्षाबलों को सडक़ के किनारे एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। ऐसी आशंका है कि यह आईईडी हो सकती है, जिसे किसी बड़ी साजिश के तहत वहां रखा गया था।
जवानों ने तुरंत इलाके को घेर लिया है और एहतियात के तौर पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रोक दी है, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार, पूरे इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है और जवानों ने आसपास के इलाकों में पेट्रोलिंग शुरू कर दी है। इससे पहले 5 फरवरी को जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले के खाबलान इलाके से भी एक आईईडी बरामद किया गया था।

Previous articleमप्र विधानसभा में कांग्रेस विधायक ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने का रखा प्रस्ताव
Next articleभारत-फ्रांस के रिश्ते ‘स्पेशल ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ में अपग्रेड, रक्षा और एआई समेत हुए कई ऐतिहासिक समझौते