युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। अरेरा कॉलोनी ई-6 में रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रेम संबंध टूटने के बाद वह तनाव में था। हबीबगंज थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान बिट्टू साहू (19), पिता संजय साहू, निवासी अरेरा कॉलोनी ई-6 के रूप में हुई है। बिट्टू ऑनलाइन कॉल सर्विस का काम करता था। पुलिस के अनुसार, बिट्टू पिछले चार सालों से एक युवती के साथ प्रेम संबंध में था। करीब 15 दिन पहले युवती उसे छोडक़र अपने परिवार के पास लौट गई थी। इसके बाद से बिट्टू मानसिक तनाव में रहने लगा था। शनिवार देर रात उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर हबीबगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के चाचा सुभाष साहू ने बताया कि युक्ति नाम की युवती पिछले चार सालों से बिट्टू के साथ रिश्ते में थी। बिट्टू उससे शादी करना चाहता था। इसी रिश्ते के चलते बिट्टू ने परिवार से अलग होकर किराए का कमरा ले लिया था, जहां लंबे समय तक उसकी प्रेमिका भी उसके साथ रही। अचानक युवती अपने परिवार के पास लौट गई और बाद में बिट्टू से संपर्क भी बंद कर दिया। इससे वह काफी तनाव में आ गया था। बिट्टू ने कई बार अपने मानसिक तनाव के बारे में चाचा को बताया था।

 

Previous articleकुख्यात राजू ईरानी को भोपाल कोर्ट में पेश, कोर्ट ने 17 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा
Next articleयुवती का हाई-वोल्टेज ड्रामा,खुद को पत्रकार बताते हुए पुलिस से भिड़ी