केंद्र सरकार ने इस पेनकिलर दवा के निर्माण पर लगाया बैन, 100एमजी से ज्यादा की डोज की बिक्री पर भी रोक

Join Us

नई दिल्ली (ए.)। केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर एक अहम फैसला लेते हुए लोकप्रिय दर्द निवारक दवा निमेसुलाइड के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। सरकार ने इस दवा के निर्माण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।जारी आदेशों के मुताबिक, सिर्फ निर्माण ही नहीं, बल्कि इस दवा की बिक्री पर भी नई सीमा तय की गई है। सरकार ने निमेसुलाइड के 100 मिलीग्राम (100 एमजी) से अधिक मात्रा वाले सभी ओरल फॉर्मूलेशन (मुंह से ली जाने वाली दवाएं/गोलियां) की बिक्री पर भी पूरी तरह रोक लगा दी है।
यह फैसला मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि हाई डोज के सेवन से स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभावों का खतरा बना रहता है। गौरतलब है कि निमेसुलाइड का इस्तेमाल आमतौर पर तेज दर्द और बुखार में राहत पाने के लिए किया जाता है।

Previous article‘लीगल इमरजेंसी’ पर सीजेआई सूर्यकांत का ऐतिहासिक फैसला, इंसाफ के लिए अब 24 घंटे खुलेगी अदालत
Next articleभारत की सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ी