2026 में होगी भारत-पाकिस्तान के बीच जंग, अमेरिकी थिंक टैंक का दावा

Join Us

वाशिंगटन (ए.)। अमेरिका के थिंक टैंक काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस की एक चेतावनी ने सबको हैरान कर दिया है। यह चेतावनी भारत-पाकिस्तान से जुड़ी है और चेतावनी युद्ध को लेकर है। ष्टस्नक्र की रिपोर्ट कहती है कि दोनों देशों के बीच 2026 में युद्ध हो सकता है। दरअसल कश्मीर में आतंकी गतिविधियां बढऩे से दोनों देशों के बीच टकराव की मध्यम संभावना है। सीएफआर रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान को एक और मोर्चे पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके मुताबिक इस बात की आशंका है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान 2026 में आपस में भिड़ सकते हैं। हालांकि इस लड़ाई का अमेरिकी हितों पर उतना ज्यादा असर पडऩे की आशंका नहीं है। मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन का छोटा युद्ध हुआ था, जिसमें ड्रोन और मिसाइल हमलों और जवाबी हमले शामिल हैं। यह तब हुआ जब पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने पहलगाम में 22 नागरिकों को मार डाला था, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (क्कह्र्य) में आतंकी ढांचे को नष्ट करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था

Previous articleमाता-पिता ने किया अपनी ही बेटी का सौदा
Next articleवक्त आत्म-निरीक्षण का